{"vars":{"id": "112803:4780"}}

ITR करने वालों के लिए CBDT ने जारी किया नया अपडेट

 
Income Tax Filling : इनकम टैक्स फाइल करने वालों के लिए सीबीडीटी(CBDT) ने ताजा अपडेट जारी किया है। अगर आपने भी इस बार टैक्स फाइल किया है तो ये खबर आपके काम की है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स। Dainik Haryana News,Income Tax (ब्यूरो): सीबीडीटी(CBDT) की और से इनकम टैक्स फाइल करने वालों को जानकारी दी गई है कि साल 2022-23 में 6.98 करोड़ से ज्यादा का इनकम टैक्स दाखिल हुआ है। इसमें से 6 करोड़ से भी ज्यादा प्रोसेस्ड किए गए हैं। विभाग की और से जानकारी दी जा रही है कि कुछ टैक्सपेयर्स ने आयकर रिटर्न के मामले में टैक्सपेयर की और से जानकारी नहीं दी गई है जिसकी वजह से उनको प्रोसेस्ड नहीं कर पा रहे हैं। READ ALSO :Bird That Never Sets Foot on the Ground: इकलौते ऐसा पक्षी जो जन्म से मौत तक जमीन पर पैर ही नहीं रखता, कोई नहीं ढूंढ पाया इसका जवाब आपकी जानकारी के लिए बता दें, अभी तक 14 लाख रिटर्न वेरिफाई नहीं हो पाए हैं। 12 लाख लोग ऐेसे हैं जिनसे आय संबंधित जानकारी मांगी गई है। कुछ इनकम टैक्स भरने वालों ने अपना बैंक खात वेरिफाई नहीं किया है। इस संबंध में उन्हें ई फाइलिंग खातों से अवगत कराया गया है।

6.98 करोड़ लोगों ने जमा किया इनकम टैक्स :

टैक्स असेसमेंड ईयर(tax assessment year) 2022-23 में 5 सितंबर तक 6.98 करोड़ लोगों ने इनकम टैक्स फाइल किया है। इसमें से 88 फीसदी को प्रोसेस्ड किया जा चुका है। जिसमें से विभाग ने 2.45 करोड़ जमाकर्ताओं को रिफंड दिया जा चुका है। रिफंड जारी करने के बाद वेरिफिकेशन करना जरूरी होता है और उसके बाद ही प्रोसेस्ड किया जाता है। READ MORE :Sarkari Yojana : महिलाओं को बिना ब्याज लोन दे रही राज्य सरकार, जानें कितने लाख रूपये होगा अमाउंट

कितने दिन का होता है प्रोसेस्ड प्रक्रिया :

साल 2019-20 की बात की जाए तो 82 दिन, 2022-23 में 16 दिन, 2023-24 में इसे कम करके 10 दिन का कर दिया गया है। अभी भी 14 लाख रिटर्न को सत्यापन नहीं किया गया है जिसकी वजह से प्रोसेस्ड करने में देरी हो रही है। इसलिए सीबीडीटी ने जितनी जल्दी हो सके सत्यापन की प्रक्रिया को पूरा करने को कहा गया है।