{"vars":{"id": "112803:4780"}}

Kanpur News : ये हैं कानपुर के 5 सबसे सस्ते बाजार, जहां महज 10 रूपये में मिलते हैं कपड़े

 
UP's 5 Famous Market : ऐसा तो सभी जानते हैं कि सबसे ज्यादा मार्केट में महिलाएं जाती हैं। सबसे बड़ी बात तो ये है वो किसी एक मार्केट से कपड़े नहीं खरीदती हैं बल्कि नए नए मार्केट से शॉपिंग करती हैं। ऐसे में कैसा हो अगर आपको ऐसी मार्केट का पता चल जाए जहां पर सिर्फ 10 रूपये में ही कपड़े मिलते हैं। आइए जानते हैं इस बाजार के बारे में। Dainik Haryana News,UP Today News(चंडीगढ़): अगर इस त्योहारी सीजन में एक चक्कर यूपी के कानपुर का लगाया जाए तो कैसा रहेगा। कानपुर में ऐसे 5 बाजार हैं जहां महज ही 10 रूपये में कपड़े मिल जाते हैं। इन मार्केट से पूरी दुनिया में कपड़े भेजे जाते हैं। पहले की बात की जाए तो यहां पर कपड़ा मील होती थी और यहां पर आज भी थोक के भाव में कपड़े मिलते हैं। तो चलिए जानते हैं इन बाजारों के बारे में। READ ALSO :UP News : राज्य में 66,575 हेक्टेयर जमीन से अवैध कब्जा हटाने के लिए सीएम ने दिए आदेश

घुमनी मार्केट(Ghumani Market) :

इस बाजार में काफी तंग गलिया हैं और यह अपनी खासियत के लिए फेमस है। इस मार्केट में आप एक मीटर कपड़ा महज 100 रूपये में खरीद सकते हैं। यह बाजार रात के 12 बजे तक खुला रहता है और शाम के समय भीड़ देखने को मिलती है। इस बाजार से आप गोटा, शर्ट, पैंट और सूट आदि कपड़ों को खरीद सकते हैं।

परेड के पास मार्केट(Market near Parade) :

आप इस बाजार में 10 रूपये से लेकर एक हजार रूपये तक बेहद ही खास कपड़े खरीद सकते हैं। यहां पर पीपीएन मार्केट कानपुर के नामी टेलर सरदार पटेल का शोरूम भी है जहां पर काफी अच्छे कपड़े मिलते हैं। परेड एरिया कानपुर का सेंटर प्वाइंट है जहां पर कई तरह के ब्रांड मिलते हैं। यहां पर शूट सलवार से लेकर पैंट शर्ट तक बहुत से कपड़े मिलते हैं।कर्नलगंज में गम्‍मू खां का छाता और नीची सड़क कर्नलगंज में सलवार सूट, पैंट-शर्ट ये दो चीज ऐसी हैं जो सबसे ज्यादा बिकती हैं। इस मार्केट में साड़ी ब्लाउज की सबसे ज्यादा डिजाइन मिलते हैं। यहां पर तोल के हिसाब से कपड़ा मिलता है। बेकनगंज में कैज्युल कपड़े आपके बजट में मिल जाते हैं। READ MORE :Instagram Jokes: फुल टाइम मस्ती

गुमटी नंबर 5 मार्केट(Gumti No. 5 Market) :

कानपुर में गुमटी नंबर 5 मार्केट पंजाबियों के मार्केट के तौर पर जाना जाता है। इस बाजार में सबसे ज्यादा आपको पंजाबियों के कपड़े देखने को मिलते हैं। छोटी दुकान से लेकर ब्रांड तक के कपड़े यहां मिलते हैं। इस बाजार में बेहद कम कीमतों में आपको कपड़े मिलते हैं और सभी प्रकार की वैरायटी देखने को मिलती हैं।

शिवाला मार्केट(Shivala Market) :

इस मार्केट में बहुत भीड़ देखने को मिलती है और शादी के लिए बहुत अच्छे लहंगे भी मिलते हैं। यहां पर लहंगे और साड़ी काफी कम कीमतों पर आप खरीद सकते हैं। कपड़ों के कटपीस भी ले सकते हैं।