{"vars":{"id": "112803:4780"}}

Largest Rice Producing State of India : कौन सा है भारत का सबसे बड़ा चावल उत्पादक राज्य?

 
Rice Producing State of India : भारत एक ऐसा देश है जहां पर लगभग सभी फसलों की खेती की जाती है। देशभर में तीन राज्य ऐसे हैं जहां पर सबसे ज्यादा चावल का उत्पादन किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सबसे ज्यादा चावल का उत्पादन कौन से राज्य में किया जाता है। अगर नहीं तो जानने के लिए बने रहें हमारे साथ। Dainik Haryana News,Largest Rice Producing State of India(ब्यूरो): चावल की खेती भारत में काफी बड़े क्षेत्र में की जाती है। भारत के तीन राज्य ऐसे हैं जो देश के 36 प्रतिशत चावल उत्पादन की जिम्मेदारी अकेले लेते हैं। पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और पंजाब ऐसे राज्य हैं जो देश में सबसे ज्यादा चावल का उत्पादन करते हैं। ऐसे में पश्चिम बंगाल एक अकेला ऐसा राज्य है जो 13.5 प्रतिशत चावल का उत्पादन करता है। READ ALSO :Ajab News : क्यों नहीं बनाई जाती पहाड़ों की सड़कें सीधी?

भारत है कृषि प्रधान देश:

ये तो आप जानते ही हैं कि भारत को कृषि प्रधान देश कहा जाता है। यहां पर 156 मिलियन हेक्टेयर जमीन ऐसी है जो जिस पर कृषि की जा सकती है। ऐसे में 120 मिलियन हेक्टेयर भूमि पर कृषि की जाती है। भारत में कुल सिंचित क्षेत्र 48 प्रतिशत है। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामिण विकास बोर्ड के आंकड़ों से पता चलता है कि भारत में कुल 10.07 करोड़ परिवार ऐसे हैं जो खेती पर निर्भर हैं और अपना जीवन यापन करते हैं। भारत की जनसंख्या में कुल परिवारों का करीब 48 फीसदी है। ऐसा माना जाता है कि भारत की आधी आबादी कृषि पर भी निर्भर है। भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खेती की जाती है और अनाज की पूर्ति होती है। भारत में जो सबसे प्रमुख फसल मानी जाती हैं वो चावल और गेहूं मानी जाती हैं।

जानें भारत में कितना होता है चावल का उत्पादन?

भारत में कुल चावल के उत्पादन की बात की जाए तो यूएस डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2021 2022 में 1,29,417 टन चावल का उत्पादन हुआ था, साल 2022 2023 की बात की जाए तो कुल उत्पादन 1,36,000 टन चावल का उत्पादन हुआ है। READ MORE :Fasal Bima Yojana : इस तरीख तक करवा लें रबी की फसल का पंजीकरण

ये है दुनिया का सबसे बड़ा चावल उत्पादक देश :

दुनिया में सबसे ज्यादा चावल उत्पादन की बात की जाए तो वह चीन करता है। यह भारत का सबसे बड़ा चावल निर्यातक देश है। भारत के सबसे बड़े चावल उत्पादक राज्य की बात की जाए तो वह पश्चिम बंगाल है जो 13.62 प्रतिशत चावल का उत्पादन करता है। दूसरे नंबर पर 12.81 प्रतिशत यूपी राज्य चावल का उत्पादन करता है और तीसरे नंबर पर पंजाब 9.96 प्रतिशत उत्पादन करता है। चावल एक रोपाई वाली फसल है, जिसकी खेती के लिए 100 मिलीमीटर से अधिक वर्षा और 25 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान चाहिए होता है।