{"vars":{"id": "112803:4780"}}

New Vande Bharat Train : नई वंदे भारत ट्रेन में मिलेंगी ये लग्जरी सुविधाएं, एक बार जरूर कर लें सफर

 
Vande Bharat Train : देश में वंदे भारत ट्रेन का संचालन लगातार जारी है। अगर आप भी वंदे भारत ट्रेन में सफर करते हैं तो ये खबर आपको और ज्यादा खुश करने वाली है। क्योंकि पुरानी वंदे भारत ट्रेन में जो सुविधाएं मिलती हैं उनसे कई ज्यादा लग्जरी सुविधाएं नई वंदे भारत ट्रेन में आपको मिलने जा रही हैं। आइए खबर में जानते हैं कौन सी सुविधाएं मिलेंगी। Dainik Haryana News,Vande Bharat Sleeper Train(नई दिल्ली): हाई स्पीड ट्रेन की बात की जाए तो वंदे भारत का नाम सबसे पहले आता है। ट्रेन में सफर करना काफी आरामदायक और सस्ता माना जाता है। हाल ही में नए डिजाइन यानी नए कलर की वंदे भारत ट्रेन को पटरियों पर दौड़ाया जाएगा। अभी तक आप वंदे भारत में बैठ कर सफर करते आ रहे हैं। READ ALSO :Business Idea: अगर घर का खर्च अच्छे से चलाना है और भविष्य के लिए बचत करनी है तो आज ही शुरू करें ये बिजनेस लेकिन 8 से 10 घंटे बैठना हर किसी के लिए आसान नहीं होता। इसी चीज को ध्यान में रखकर ही रेलवे में फैसला लिया इसमें और बदलाव किए जाएंगे और अब आपसे आप आराम से लेटकर वंदे भारत ट्रेन में सफर कर सकते हैं। जल्द ही भारतीय रेल स्लीपर डिब्बों वाली वंदे भारत ट्रेन को पटरियों पर उतारने की तैयारी कर रहा है। रेलवे की और से जानकारी दी जा रही है कि इन स्लीपर ट्रेनों की शुरूआत 2025 तक कर दी जाएगी।

टीटागढ़ रेल सिस्टम तैयार करने जा रहा 80 वंदे भारत :

वंदे भारत ट्रेन को टीटागढ़ रेल सिस्टम लिमिटेड( Titagarh Rail System Limited) के उत्तरपाड़ा संयंत्र में जून 2025 से शुरू हो जाएगा। उनका कहना है कि जल्द ही टीटागढ़ 2025 तक 80 वंदे भारत ट्रेनों का निर्माण करने जा रही है। जिसमें सोने और बैठने के लिए यात्रियों की अलग से सीट होंगी।

24 हजार करोड़ का प्रोजेक्ट तैयार:

गठजोड़ इस ट्रेन  55 फीसदी कलपुर्जों का निर्माण बंगाल में ही करने जा रहा है। इस गठजोड़ में टीआरएसएल की हिस्सेदारी 52 प्रतिशत है। कंपनी के वाइस चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक उमेश चौधरी ने कहा कि गठजोड़ का प्रोजेक्ट 24 हजार करोड़ रूपये का है। जिसमें टीटागढ़( Titagarh) की हिस्सेदारी 12,716 करोड़ रूपये है। इस प्रोजेक्ट को 6 साल में पूरा किया जाएगा। READ MORE :Ind(W) vs Ban(W): भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान ने बेट मार तोड़े स्टंप्स

इन जगहों पर होने जा रहा निर्माण :

स्लीपर ट्रेनों( Vande Bharat Sleeper Train) का निर्माण साल 2025 से शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए उत्तरपाड़ा संयंत्र में जरूरी ढांचा तैयार का काम शुरू कर दिया गया है। 650 करोड़ रूपये की पूंजी का इस्तेमाल इसके लिए किया जाएगा जो अलग से होगा। इसका पहला प्रोटोटाइप दो साल अंदर तैयार किया जाएगा। पहली आठ ट्रेनें पूरी तरह उत्तरपाड़ा संयंत्र में बनाई जाएंगी जबकि बाकी ट्रेनों को रेलवे के चेन्नई संयंत्र में असेंबल किया जाएगा।

इतने यात्री कर सकेंगे यात्रा :

आपकी जानकारी के लिए बता दें, स्लीपर वंदे भारत ट्रेन( Vande Bharat Sleeper Train) 160 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ सकेंगी। इसमें 16 डिब्बे होंगे और 887 यात्री एक बार में सफर कर सकते हैं। 120 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों को बनाएगा। रेल विकास निगम लिमिटेड और रूसी कंपनी टीएमएच शामिल किया गया है।