{"vars":{"id": "112803:4780"}}

Onion Price Down: आमजन को महंगाई से मिली राहत, प्याज की कीमतों में गिरावट

 
Onion Latest Price: जैसा की आप जानते हैं लगातार प्जाज और टमाटर की कीमतों में लगातार तेजी बनी हुई थी। इतनी कीमतों के बाद लोगों के किचन से प्याज टमाटर मानों गायब ही हो गया था। इसी बीच बड़ी राहत की खबर मिल रही है और प्याज की कीमतों में नरमी दिख रही है। आइए खबर में जानते हैं कितने कम हुए दाम। Dainik Haryana News,Today Onion Price(चंडीगढ): आमजन को महंगाई की मार से बचाने के लिए सरकार ने 40 प्रतिशत की एक्सपोर्ट ड्यूटी लगाने का फैसला लिया था। लेकिन सरकार के इस फैसले से किसान और ट्रडर्स नाराज हुए और हड़ताल करने लगे। दरअसल, सरकार ने प्याज के निर्यात पर लगाम लगाने के लिए इस कदम को उठाया था। किसानों की हड़ताल के बाद मोदी सरकार की तरफ से 2410 रूपये प्रति क्विेंटल की दर पर दो लाख मीट्रिक टन प्याज खरीदने का फैसला लिया गया था। READ ALSO :Income Tax : इनकम टैक्स भरने वाले 30 सितंबर तक कर लें ये काम, वरना होगा नुकसान इस बात की जानकारी उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस( Deputy Chief Minister Devendra Fadnavis), केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल( Union Minister Piyush Goyal) ने दी है। सरकार के इस फैसले के बाद प्याज की कीमतों में कमी आई है। प्याज की खरीदारी के लिए अहमदाबाद और नासिक केंद्र स्थापित करने का भी फैसला लिया गया है और महाराष्ट्र  की प्याज मंडियों की हड़ताल खत्म होने की बात भी कही जा रही है। आज सुबह से ही मंडिया दोबारा से शुरू हो चुकी हैं। सरकार ने किसानों और ट्रेडर्स से बात करी और उसके बाद हड़ताल को खत्म कर दिया गया है। कीमतों में बढ़ोतरी के आशंका के बीच घरेलू उपलब्धता बढ़ाने के लिए 19 अगस्त को प्याज पर 40 प्रतिशत निर्यात शुल्क लगाया था। READ MORE :Post Office की इस स्कीम में अगले महीने से ही मिलेगी मंथली पेंशन, आज ही कर दें निवेश