{"vars":{"id": "112803:4780"}}

Succecc Story : देखिए, शादी में मिली भैंस ने कैसे बदल दी इस महिला की जिंदगी, बना दिया करोड़पति

 
Success Story : जीवन में कोई एक चीज ऐसी होती है जो हमारी जिंदगी को बदल कर रख देती है। कभी भी हमें हार नहीं माननी चाहिए चाहे कुछ भी परेशानियां क्यों ना आए। जी हां, आज हम आपको एक ऐसी सफलता की कहानी बताने जा रहे हैं जिसमें एक महिला की जिंदगी को एक भैंस ने ही बदल दिया। आइए खबर में जानते हैं महिला की सक्सेस स्टोरी। Dainik Haryana News :#Success Story Of A Woman(नई दिल्ली): सफल व्यक्ति एक लाइन कहते हैं कि भगवान हमारी मेहनत को कभी जाया नहीं जाने देता है। जीवन में लाख बाधाएं आती हैं। कई ऐसे भी होते हैं जो उनको देखकर हार मान लेते हैं और कई ऐेसे भी होते हैं जो उनको पार करके अपने जीवन को सफल बनाते हैं। ऐसी ही महिला की कहानी हम आपको बताने जा रहे हैं। जिसका जीवन दहेज में मिली भैंस ने ही बदल दिया है। लखनऊ के निगोहा के मीरकनगर की रहने वाली बिटाना देवी को आज से करीब 35 साल पहले दहेज में एक भैंस मिली थी. उस भैंस का दूध निकालकर अपने बच्चों को कड़ी धूप में लेकर दूध को बांटने के लिए जाती थी। उसके बाद उसने अपनी खुद की दूध की डायरी को खोल लिया और 50 साल की उम्र में बिटाना देवी ने इतिहास लिख दिया और अपने सपनों को पूरा करके दिखाया। READ ALSO :Urfi Javed ने हिंदी के दो अक्षरों से ढका अपना बदन, वीडियो देख हैरान रह गए लोग एक भैंस के जरिए इन्होंने दुग्ध उत्पादक का काम शुरू किया था. फिर धीमे-धीमे करके इन्होंने तीन और भैंसें खरीद लीं. उस समय दूध से कम ही पैसा मिलता था। लेकिन धीरे धीरे दूध की कीमतों में बढ़ोतरी होती गई और उनके मुनाफे में तेजी आती गई। आज उनके पास 11 भैंस और 8 गाय हैं। करीब 100 लीटर दूध प्रतिदिन पराग में भेजा जाता है और पराग के जरिए लोगों के घरों तक पहुंचता है. पराग में सबसे ज्यादा दूध पहुंचाने वाली महिला बिटाना देवी ही हैं जो आज के समय में लाखों रूपये महीने के कमा रही हैं। बिटाना देवी ने बताया कि उनके पति हरिनाम सिंह रायबरेली जिले में अध्यापक थे. रिटायर होने के बाद अब वो भी उनकी मदद करते हैं। अब रिटायरमेंट के बाद वह भी उनकी मदद करते हैं. वह गायों को नहलाने से लेकर उनके दाना और चारा तक की व्यवस्था करती हैं. वो अपनी कहानी बताते हैं कि वह धूप में, बारिश और ठंड के मौसम में अपने बच्चों को साथ में लेकर जाती थी। दूध बेचकर ही उनको पढ़ाया और नौकरी करने के काबिल बनाया। READ MORE :Haryana News : हरियाणा के इस जिले में है एयरपोर्ट से भी सुंदर रेलवे स्टेशन, मिलती हैं ये खास सुविधाएं बड़ा बेटा कार्तिकेय डॉक्टर है तो छोटा बेटा दत्तात्रेय सरकारी स्कूल में टीचर की नौकरी कर रहा है. उनके छोटे बेटी की बहु यूपी पुलिस में है और उनकी महीने की तीन लाख रूपये आय है। बिटाना देवी अभी तक 14 बार गोकुल पुरस्कार से सम्मानित हो चुकी हैं। राष्ट्रपति सम्मान भी अपने नाम करा चुकी हैं. अगर आप भी जीवन में सफल होना चाहते हैं तो कभी भी हार नहीं मनना चाहिए और मेहनत को कभी कम नहीं करना चाहिए।