{"vars":{"id": "112803:4780"}}

Sugar Mill : शुगर मिल मालिकों को सरकार ने दी बड़ी सौगात, अभी जानें

 
Latest News : जैसा की आप जानते हैं जिले में बहुत सी शुगर मिलों में पेराई का काम शुरू हो चुका है। जिन किसानों ने गन्ने की खेती की है उनके लिए ये एक अच्छी खबर है। आइए जानते हैं इसके बारे में पूरी डिटेल से। Dainik Haryana News,Muzaffarnagar Sugar Mill(New Delhi): इस बार गन्न विभाग की और से जो सर्वे किया गया है उससे जिले में 1.76 लाख हेक्टेयर जमीन पर 19 करोड़ 96 लाख क्विंटल गन्ने के उत्पादन का अनुमान लगाया जा रहा है। चीनी मिलों को इसी आधार पर गन्ने का आवंटन किया जाना है जिससे चीनी मिल मालिकों को अच्छा लाभ हो सकता है। जनपद का 60 फीसदी गन्ना चीनी मिलों, 20 फीसदी कोल्हू, 10 फीसदी क्रेशर, 5 फीसदी रस, 5 प्रतिशत बीज में जाने की अनुमान लगाया जा रहा है। READ ALSO :Fly Ash Business:शुरू करें राख से बनी ईंटों का बिजनेस और बन जाओ आज के अंबानी

इतना हो सकता है उत्पादन?

आपकी जानकारी के लिए बता दें, साल 2022-23 के स्तर में 17 करोड़ 38 लाख क्विंटल गन्ने का उत्पादन हुआ, 2021-22 के स्तर में 16 करोड़ 08 लाख क्विंटल  उत्पादन हुआ और इस बार साल 2023-24 के स्तर में 19 करोड़ 96 लाख क्विंटल उत्पादन का अनुमान लगाया जा रहा है। 2021-22 में गन्ना 933 क्विंटल प्रति हेक्टेयर रहा है और 2022-23 में यह उत्पादन बढ़कर 948 क्विंटल  प्रति हेक्टेयर रहा है। 2021-22 में जिले के किसानों ने 982 लाख क्विंटल  गन्ना चीनी मिलों में डाला, 2022-23 में 10 करोड़ 36 लाख क्विंटल गन्ना चीनी मिलों में पहुंचा। इस बार की बात की जाए तो सरकार 12 करोड़ क्विंटल गन्ना मिलों में पहुंचने का अनुमान लगा रही है। इस बार अच्छे उत्पाद की उम्मीद है। साल 2019 के बाद गन्ने का उत्पाद लगातार बढ़ रहा है। READ MORE :4 Varieties of Wheat : गेहूं की ये 4 किस्में किसानों को दे रही 100 क्विेंटल पैदावार! 2019-20 में जनपद में गन्ने का क्षेत्रफल 1.48 लाख था। 2020 -21 में यह बढ़कर 1.64 लाख हेक्टेयर था। 2021-22 में यह 1.68 लाख हेक्टेयर बढ़ गया था। 2022 -23 में यह उत्पादन 1.71 लाख और साल 2023-24 में यह उत्पादन 1.76 लाख पहुंच सकता है।हर साल 54 लाख क्विंटल गन्ने का इस्तेमाल किसान बीज के रूप में करते हैं। हर साल 90 हजार हेक्टेयर में गन्ने की बुवाई की जाती है और जिले के किसान 0238 किस्म को ज्यादा बो रहे हैं।