{"vars":{"id": "112803:4780"}}

Technical Farming : 2 भाई इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ तकनीकी खेती कर कमा रहे लाखों रूपये महीना

 
Business Ideas : जहां खेती को घाटे का सौदा बताया जाता है। वहीं 2 इंजीनियर भाई अपनी पुस्तनी जमीन पर तकनीकी खेती कर आज लाखों कमा रहे हैं। Dainik Haryana News :#Easy Business Idea (नई दिल्ली): उतर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर के गांव कर्मपुर के रहने वाले दो इंजिनीयर भाई आयुष कुमार और कुशल कुमार दिल्ली में अच्छी खासी नौकरी छोड़। अपने गांव आकर खेती करने लगे। दोनों भाइयों ने बताया की कोरोना काल में वे घर वालों के कहने पर दिल्ली से नौकरी छोड़ घर वापस आ गए। घर वापसी के बाद उनके परिवार वालों ने गांव में ही रहकर अपने खेतो में ही कुछ ना कुछ करने की सलाह दी। घर की 40 एकड़ जमीन में दोनों भाइयों ने कुछ अलग करने का मन बनाया।

किसी चीज की खेती को अपनाया: 

READ ALSO :Business Idea : विराट कोहली और रोहित शर्मा यहां से कमाते हैं साल के 7 करोड़ रूपये! आप भी करें टिप्स को फोलो दोनों भाइयों ने पहले मशरूम की खेती से शुरुआत की। तथा 10 एकड़ में समेकित खेती करने लगे। तथा कुछ एकड़ में प्राकृतिक खेती और लीची की बागवानी कर रहे हैं। दोनों भाइयों से खेती से होने वाली कमाई के बारे में पुछा गया तो। उनका जवाब था कि हम दिल्ली में नौकरी करके जितना कमाई करते थे, उससे कई गुना कमाई यहां कर रहे हैं। बागवानी से कितना कमाई करते हैं दोनों भाइयों ने 12 एकड़ में लीची का बाग लगा रखा है। जिसमें लगभग 1100 सो लीची के पेड़ लगे हैं। दोनों भाइयों का कहना है कि वो 200 के आस-पास पेड़ो की लीची से जुस, किशमिश तथा रसगुल्ले बनाने का काम करते हैं। जिनसे उनकी 1 लाख से ज्यादा की कमाई हो जाती है। जिसमें से उन्हे सब खर्च निकालकर 35 से 40 हजार रूपये का मुनाफा हो जाता है। तथा शेष बची लीची को बेच सब खर्च निकालकर 4 से 5 लाख की कमाई कर लेते हैं। लीची से ही उनको सालाना तकरीबन 6 लाख रुपये के आस-पास कमाई हो जाती है। READ MORE :Petrol-Diesel Price : पेट्रोल-डीजल के दाम में आई गिरावट!

अन्य किस चीज से करते हैं कमाई

आयुष कुमार नें बताया की वो काम खेती का ही करते हैं, बस फर्क इतना है कि उनहोंने इसी खेती को नए तरीके से अपनाने की कोशिश की है।