{"vars":{"id": "112803:4780"}}

Toll Tax के नियमों में सरकार ने किये बड़े बदलाव!

 
Rules Changed : अगर आप भी वाहनों में सफर करते हैं और हाईवे पर अपने वाहन को लेकर जाते हैं तो ये खबर आपके काम की है। जब भी हम सड़क पर अपने वाहनों को लेकर निकलते हैं तो यातायात के नियमों का पालन करना जरूरी होता है वरना आपका चालान कट सकता है। ऐसे में हर हाईवे पर टोल बने हुए हैं जिनसे हम बिना टैक्स दिए गुजर नहीं सकते हैं। ऐसे में टोल टैक्स के नियमों में सरकार की और से बदलाव किए गए हैं जो आपके लिए जानने बेहद ही जरूरी हैं। आइए खबर में जानते हैं पूरी जानकारी।   Dainik Haryana News : Toll Tax Rules Changed : सड़क हादसों को रोकन के लिए सरकार की और से यातायात के नियमों को पालन करने का आदेश दिया जाता है। अगर हम उन नियमों का पालन नहीं करते हैं तो आपका चालान भी कट सकता है। इसी नियम के बीच में आता टोल टैक्स, जिससे गुजरने के लिए हमें टैक्स देना होता है। वरना हमारे वाहना को आगे नहीं जाने दिया जाता है।       परिवहन मंत्री की और से सुचना मिल रही है कि टोल टैक्स के नियमों में बदलाव किया गया है जो आपके लिए जानना बेहद ही जरूरी है। परिवहन मंत्री की और से ऐलान किया गया है कि देश में साल 2024 तक 26 ग्रीन एक्सप्रेसवे( Green Expressway) को बना दिया जाएगा और इनके साथ टोल का भी निर्माण और सुधार किया जाएगा। आइए जानते हैं कौन से नियमों में हुआ बदलाव।  

READ ALSO : Breaking News:  विदेश से बहु लाकर इस भारतीय राजा को करना पड़ा था अंग्रेजों के कहर का सामना, सजा तक मिली

टैक्स लेने के तरीके में हुआ बदलाव :

    परिवहन मंत्री का कहना है कि 26 एक्सप्रेसवे बनने के बाद हमारा देश अमेरिका के बराबर आ जाएगा। उनके जैसी ही सड़कें हमारे देश में भी होंगी। सरकार की और से ऐलान किया गया है कि टोल टैक्स को लेने के नियमों में बदलाव किया जाएगा जो अब नई तकनीक से लिया जाएगा।    

दो तरीकों से वसूला जाएगा टोल टैक्स :

    सरकार का कहना है कि टोल टैक्स को लेने के लिए दो तरह से प्लान किया जा रहा है। पहला तो वाहनों में  GPS सिस्टम लगाया जाएगा और दूसरा नई तकनीक की नंबर प्लेट से टैक्स को वसूला जाएगा।   READ MORE: SBI दे रहा हर माह 70 हजार रूपये कमाने का मौका!

सीधा खाते से कटेगा टोल टैक्स :

      सरकार का कहना है कि अब नई तकनीक से टोल टैक्स सीधा ही आपके खाते से कटेगा। अब आपकी कारों को टैक्स के लिए रोका नहीं जाएगा और बिना रूके ही टोल से आपकी कार गुजरेगी तो टैक्स अपने आप ही आपके खाते से कट जाएगा। मंत्री जी का कहना है कि अभी तक टोल टैक्स को ना भरने के लिए किसी भी प्रकार की कोई सजा नहीं दी जाती है। लेकिन, आने वाले दिनों में नियमों में बदलाव होते जा रहे हैं इसके चलते अगर आप टैक्स को नहीं भरते हैं तो आपको सजा भी मिल सकती है।