{"vars":{"id": "112803:4780"}}

Vande Bharat Train : जानें, हर महीने वंदे भारत ट्रेन से होती है रेलवे को इतनी कमाई

 
Indian Railway : एक डिब्बे को बनाने में 2 करोड़ रूपये की लागत आती है और इंजन की बात की जाए तो 18 करोड़ रूपये इंजन को बनाने में लगते हैं। इसलिए ही एक सामान्य रेल को तैयार करने में कुल मिलाकर 66 करोड़ रूपये की लागत आती है। Dainik Haryana News : Vande Bharat Train (नई दिल्ली):  आज के समय में रेलवे को काफी सुविधाजनक बना दिया गया है। लोग बस और कार में ट्रैवल करने की बजाय रेल में सफर करना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप भी ट्रेन के यात्री हैं तो आज हम आपको एक बेहद ही खास बात बताने जा रहे हैं जिससे आपके लिए जानना बेहद ही जरूरी है। देश में अभी तक 11 वंदे भारत ट्रेन चल रही हैं। इनके चलने से यात्रियों को काफी सुविधाएं मिली हैं और रेल और रेलवे स्टेशनों(Railway Station) पर भीड़ काफी कम देखने को मिल रही है। तो चलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि रेलवे को वंदे भारत ट्रेन( Vande Bharat Train ) से एक महीने में कितनी कमाई होती है। जानने के लिए हमारे इस लेख को पूरा पढ़ें। READ ALSO : जानिए, खिड़की से बाहर झुकाकर क्यों लगाया जाता है Window AC?

जानें वंदे भारत ट्रेन को बनाने में कितनी आती है लागत?

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक वंदे भारत ट्रेन( Vande Bharat Train)  को बनाने में 110 से लेकर 120 करोड़ रूपये की लागत आती है। एक 16 कोच वाली इंजनलेस सेमी हाई स्पीड वाली वंदे भारत ट्रेन को बनाने में 120 करोड़ रूपये लगते हैं। वहीं, एक सामान्य ट्रेन(Normal Train) को बनाने की बात की जाए तो 24 कोच की एक ट्रेन में 66 करोड़ रूपये की लागत आती है। एक डिब्बे को बनाने में 2 करोड़ रूपये की लागत आती है और इंजन की बात की जाए तो 18 करोड़ रूपये इंजन को बनाने में लगते हैं। इसलिए ही एक सामान्य रेल को तैयार करने में कुल मिलाकर 66 करोड़ रूपये की लागत आती है। READ MORE : 7th Pay Commission : कर्मचारियों की हुई मौज, 50 प्रतिशत बढ़ने जा रहा महंगाई भत्ता!

एक महीने में इतना हो रहा लाभ?

फिलहाल की बात की जाए तो देश के 13 रूट ऐसे हैं जहां पर वंदे भारत ट्रेन( Vande Bharat Train ) दौड़ रही हैं। हालांकि, इस ट्रेन में किराया कम ही लगता है लेकिन हर एक रूट के लिए अलग ही किराया लगता है। जैसे अगर वंदे भारत ट्रेन दिल्ली से वाराणसी के रूट पर चलती है तो 7 करोड़ रूपये की कमाई एक महीने में कर देती है। हाल ही के दिनों में चलने वाली मुंबई सोलापूर और मुंबई शिर्डी( Mumbai Solapur and Mumbai Shirdi) तक चलने वाली ट्रेन( Vande Bharat Train ) की कमाई देख आप भी हैरान होंगे क्योंकि इसकी कमाई भी 8 करोड़ रूपये से ज्दा की है जो एक महीने की है। ऐसी ही जानकारी के लिए हमें फालो जरूर करें।