{"vars":{"id": "112803:4780"}}

Vande Bharat Train : देश में आज रवाना होंगी 5 नई वंदे भारत ट्रेन, जानें कौन से होंगे रूट

 
Indian Railway : मडगांव मुंबई वंदे भारत ट्रेन दादर, ठाणे, पनवेल, रोहा, खेड़, रत्नागिरी, थिविम में ठहराव करेगी। बेंगलुरू हुबली धारवाड़ वंदे भारत ट्रेन को जोड़ने के लिए कर्नाटक को दो और नई वंदे भारत ट्रेन मिल जाएंगी। हुबली और धारवाड़ के समय में पहले 7 घंटे लगते थे लेकिन अब इस समय को कम करके 5 घंटे का कर दिया गया हैे। Dainik Haryana News :# New Vande Bharat Train (नई दिल्ली) : जैसा की आप जानते हैं देश में अभी तक 18 वंदे भारत ट्रेन सेवाएं दे रही हैं। आज 27 जून को 5 नई वंदे भारत ट्रेन को पीएम मोदी जी हरी झंडी दिखाने जा रहे हैं। आज वंदे भारत ट्रेन  को मोदी जी कमलापति रेलवे स्टेशन से रवाना करने जा रहे हैं। पहली बार ऐसा हो रहा है जब एक साथ पांच वंदे भारत ट्रेन को पटरियों पर रवाना किया जाएगा। इस बार मध्य प्रदेश को एक साथ दो वंदे भारत ट्रेन मिलने जा रही है। वहीं, बिहार, गोवा, झारखंड को पहली और कर्नाटक को दूसरी वंदे भारत ट्रेन मिलने वाली है। बालासोर में दर्दनाक हादसे के बाद ट्रेन को रोक दिया गया था जिसे अब लॉन्च किया जा रहा है। आइए खबर में जानते हैं कौन से होंगे इन ट्रेनों के रूट।

जानें रूटों के बारे में?

READ ALSO :Nita Mukesh Ambani Cultural Center : ‘नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर’ में 3400 वंचित बच्चों के लिए हुआ स्पेशल शो ‘द साउंड ऑफ म्यूजिक’ मडगांव मुंबई वंदे भारत ट्रेन दादर, ठाणे, पनवेल, रोहा, खेड़, रत्नागिरी, थिविम में ठहराव करेगी। बेंगलुरू हुबली धारवाड़ वंदे भारत ट्रेन को जोड़ने के लिए कर्नाटक को दो और नई वंदे भारत ट्रेन मिल जाएंगी। हुबली और धारवाड़ के समय में पहले 7 घंटे लगते थे लेकिन अब इस समय को कम करके 5 घंटे का कर दिया गया हैे। दावणगेरे, हुबली और यशवंतपुर स्टेशनों पर इस ट्रेन का ठहराव होगा।

पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन(Patna-Ranchi Vande Bharat Train) :

बिहार को पहली वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। 410 किलोमीटर की दूरी के लिए ये ट्रेन दौड़ेगी। कोडरमा, हजारीबाग, गया, पारसनाथ, बोकारो स्टील सिटी पर ये ट्रेन रूक सकती है।

भोपाल-इंदौर वंदे भारत ट्रेन(Bhopal-Indore Vande Bharat Train):

यह मध्य प्रदेश और भोपाल को मिलने वाली ये दूसरी ट्रेन होने वाली है ये ट्रेन बहुत से शहरों को आपस में जोड़ेगी। इस ट्रेन की रूकने के बारे में अभी तक रेलवे की और से किसी तरह की जानकारी नहीं दी गई है। READ MORE :8th Pay Commission : 8वें वेतन आयोग पर सरकार का बड़ा फैसला, क्या रहेगी रणनीति

भोपाल-जबलपुर वंदे भारत ट्रेन(Bhopal-Jabalpur Vande Bharat Train) :

मध्य प्रदेश में दौड़ने वाली से तीसरी ट्रेन होगी और रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से चलने वाली तीसरी वंदे भारत ट्रेन भी होने वाली है।