Vande Bharat Train : यूपी में इस रूट पर चलाई जाएगी 8 कोच वाली वंदे भारत
Jul 3, 2023, 19:24 IST
Indian Railway : आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये सफर 302 किलोमीटर का होगा जिसे 8 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन महज ही 4 घंटे में तय करेगी। ट्रेन नंबर 22411 अरूणाचल सुपरफास्ट एक्सपे्रस गोंडा जक्शन के जरिये गोरखपुर और लखनऊ की इस दूरी को ये ट्रेन साढे 4 घंटे में तय करती है। क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस की बात की जाए तो इस दूरी को 5 घंटे 50 मिनट में तय करती है। Dainik Haryana News :#Vande Bharat Train (नई दिल्ली) : देश में वंदे भारत ट्रेनोंको चलाने का सिलसिला जारी है। सरकार रेल यात्रियों को सुविधा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। 23 वंदे भारत ट्रेन देश में सेवाएं दे रही हैं। सुचना मिल रही है कि यूपी में अब 8 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन को चलाया जाएगा जिससे लोगों को यात्रा करने में सुविधा मिलेगी। बताया जा रहा है कि इस 8 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन को लखनऊ से गोरखपुर( Lucknow to Gorakhpur) तक चलाया जा सकता है। जो काफी छोटा सफर है ये ट्रेन सेमी हाई स्पीड ट्रेन होगी। बता दें कि इस वंदे भारत ट्रेन को 7 जुलाई से मोदी जी रवाना कर सकते हैं। लेकिन पीएमओ की तरफ से अभी तक इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है कि कब से इस ट्रेन को रवाना किया जाएगा। आइए खबर में जानते हैं बाकि की जानकारी। READ ALSO :Indian Railway : भारत में इस महीने शुरू होेने जा रही पहली रीजलन ट्रेन