{"vars":{"id": "112803:4780"}}

Virat Kohli: विराट कोहली इंस्टाग्राम पर बने तीसरे सबसे अमीर खिलाड़ी, एक पोस्ट की कमाई सुन उड़ जाएंगे आपके होश

 
Virat Kohli Instagram Post Charge : विराट कोहली क्रिकेट टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन हैं। वो पूरी दुनिया में फैमस हैं और लाखों करोड़ों लोग उनको फोलो करते हैं। हाल ही में आंकड़े जारी हुए हैं और विराट कोहली इंस्टाग्राम के तीसरे सबसे अमीर आदमी बन गए हैं। Dainik Haryana News,Virat Kohli News(ब्यूरो): विराट कोहली इंस्टाग्राम पर तीसरे सबसे अमीर आदमी बने हैं। 2023 की इंस्ट्राग्राम रिच लिस्ट जारी हुई है जिसके अनुसार विराट कोहली की एक पोस्ट के 1,384,000 डॉलर यानी 11 करोड़ रूपये कमाते हैं और उनके फॉलोअर्स 25.52 करोड़ हैं। विराट कोहली की इंस्टाग्राम लाइन हर समय एक्टिव रहती हैं और वो पोस्ट डालते ही रहते हैं। उनके की पत्नि अनुषका शर्मा हैं जिनको इंस्टाग्राम पर 6.5 करोड़ लोग फोलो करते हैं। READ ALSO :Amit Shah Big Announcement: लोकसभा में अमित शाह का बड़ा ऐलान, कहा अंग्रेजों के बनाऐ कानून पर अब सजा नहीं न्याय का होगा प्रावधान विराट कोहली अपने पत्नि और अपने परिवार के साथ अपने अकाउंट पर पोस्ट को अपलोड करते रहते हैं। हाल ही में स्पोर्टिको की लिस्ट को जारी किया गया है जिसमें दुनिया के 100 लोगों की लिस्ट में कोहली को शामिल किया गया है। इसके साथ ही अनुमान लगाए जा रहे हैं कि उनकी नेटवर्थ एक हजार करोड़ रूपये हो सकती है।

तीसरे नंबर पर आए कोहली :

READ MORE :Nuh Update : गोलियों की गड़गड़ाहट से फिर गूंजा नूंह लिस्ट में सबसे पहले क्रिस्टियानों रोनाल्डो का नाम आता है जिनके 596,848,846 फॉलोअर्स हैं। जो एक पोस्ट के 3,234,000 डॉलर, 26.76 करोड़ लेते हैं। लियोनेल मेस्सी जो दूसरे स्थान पर हैं और उनके 479,268,484 फॉलोअर्स हैं और वो एक पोस्ट के 21 करोड़ रूपये के करीब लेते हैं। इसके साथ लिस्ट में 29वें नंबर पर बॉलीवुड एक्टेÑस प्रियंका चोपड़ा आती हैं जिनके 88,538,623 फॉलोअर्स हैं और वो अपनी एक पोस्ट के 532,000 डॉलर (4.40 करोड़ रुपये)लेती हैं। इसके बाद इंडियन इंफ्लुएंसर रियाज अली( Indian influencer Riaz Ali) ने भी इस लिस्ट में अपना नाम दर्ज किया है जो 77वें स्थान पर हैं। उनके 27,969,911 फॉलोअर्स हैं. हॉपर एचक्यू के अनुसार वह एक पोस्ट के लिए 114,000 डॉलर (94,000 रुपये) लेते हैं.