{"vars":{"id": "112803:4780"}}

Weather Update : प्रदेश में बेमौसमी बरसात व ओलावृष्टि से फसलों को हुई इतनी हानि

 
Latest Weather Update :अडि़चन्द निम्बडिय़ा ने कहा कि अगर प्रदेश व देश में मजदूर व किसान दुखी होगें तो देश कैसे तरक्की करेगा। गरीब लोगों की आमदनी ज्यादा दिखाकर उनके राशन कार्ड काटे जा रहे है और लोगों को पेंशन बनवाने में बहुत भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तेजी से बढ़ रही मंहगाई व बेरोजगारी से आम जनता का जीवन बेहाल हो रहा है और सरकार मौन धारण करके बैठी है। Dainik Haryana News : Weather News : जैसा की आप जानते हैं पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश और ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। ऐसे में सरकार की और से किसानों को मदद करने के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। जिससे किसानों में खुशी की लहर है। अगर आप भी एक किसान हैं और आपकी भी बारिश की वजह से फसल खराब है तो आप ई फसल पोर्टल पर खराब फसल की फोटो को उतार कर भेज सकते हैं। आपकी सरकार मदद करेगी। आइए खबर में जानते हैं कितना मिल रहा मुआवजा। बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं लोकसभा प्रभारी अडि़चन्द निम्बडिय़ा ने कहा कि प्रदेश में बेमौसमी बरसात से किसानों की फसलों को भारी हानि हुई है जिससे किसान व मजूदरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। सरकार को चाहिए कि फसलों की हुई हानि को लेकर गिरदावरी हो और तुरंत प्रभाव से किसानों को मुआवजा मिलना चाहिए। मुआवजे की राशि कम से कम एक लाख रूपये प्रति एकड़ मिले। READ ALSO : Nutritious Food: गांव डुलाना की आंगनबाड़ी केंद्र में पौष्टिक आहार की जानकारी देकर महिलाओं को किया जागरूक अडि़चन्द निम्बडिय़ा ने कहा कि किसानों के साथ काम करने वाले मजदूरों को भी हजारों रूपये की मजदूरी का नुकसान होने पर उन्हें भी पचास हजार रूपये की राशि का मुआवजा मिलना चाहिए। आज हरियाणा में चहुंमुखी विकास की बजाय चहुंमुखी विनाश हो रहा है। प्रदेश में लाखों पढ़े लिखे युवक भी बेरोजगारी से परेशान हैं। मंहगाई की मार से लोगों का जीना दुश्वार हैं। READ MORE : Toll Tax Hike : 6 दिन बाद महंगे होने जा रहे टोल टैक्स, जानें कितना बढ़ेगा वाहन चालकों का जेब खर्च अडि़चन्द निम्बडिय़ा ने कहा कि अगर प्रदेश व देश में मजदूर व किसान दुखी होगें तो देश कैसे तरक्की करेगा। गरीब लोगों की आमदनी ज्यादा दिखाकर उनके राशन कार्ड काटे जा रहे है और लोगों को पेंशन बनवाने में बहुत भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तेजी से बढ़ रही मंहगाई व बेरोजगारी से आम जनता का जीवन बेहाल हो रहा है और सरकार मौन धारण करके बैठी है।