{"vars":{"id": "112803:4780"}}

कभी चलते थे 5 से 10 हजार रूपये के नोट, RBI ने क्यों किए बंद

 
RBI Bank Update : दोस्तों इस समय मार्केट में 10,20,50,100,500 और 2 हजार के नोट चल रहे हैं। बैंक ने कुछ दिन पहले ही आदेश जारी किए हैं और दो हजार के नोट को वापस लेने का फैसला किया है। सितंबर तक सभी को बैंक में दो हजार के नोट को जमा करा देना होगा। लेकिन क्या आपको पता है कि एक समय था जब 5 से 10 हजार रूपये के नोट चलते थे लेकिन बैंक ने अचानक इनको बंद कर दिया था। आइए खबर में जानते हैं क्यों कि बैंक ने इन्हें बंद। Dainik Haryana News,2000 Rupes Note(नई दिल्ली):नवंबर 2016 में 500 और 1 हजार के नोट को आरबीआई(RBI) ने बंद कर दिया था। उस समय दो हजार के नोट का संचालन किया था जिसे अब बंद करने का फैसला लिया है। इसे लीगल टेंडर के तहत नहीं लिया जाता है। READ ALSO :Jailer Box office Collection Day 9: बाक्स आफिस पर जमकर चला जेलर का हंटर, गदर 2 को भी छोड़ा पिछे

पहले चलते थे 5 और 10 हजार के नोट :

1978 में मोरारजी देसाई ने नोटबंदी का फैसला लिया था। उस समय मोरारजी देसाई( morarji desai) ने देश में चल रहे बड़े नोटों को बंद कर दिया था। उस समय सरकार ने 1,5 और 10 हजार रूपये के नोट को बंद किया था। सरकार को इसकी वजह से बड़ी परेशानी हुई थी। आजादी से पहले सरकार ने नोटबंदी करी थी, उस समय भारत के वायसराय और गर्वनर जनरल आर्चीबाल्ड( Viceroy and Governor General of India Archibald) ने 12 जनवरी को 1946 में बड़े नोटों को बंद करने का फैसला सुना दिया था। इसके बाद 26 जनवरी को 500, एक हजार और 10 हजार रूपये के नोटों को बंद कर दिया गया था। इन नोटों को बंद करने का कारण विदेशी पैसों की चोरी करते थे जिसकी वजह से 100 से ज्यादा वाले नोट को बंद कर दिया गया था।

इस साल में छपे 10 हजार के नोट :

आरबीआई की और से साल 1938 में 10 हजार, 10 और 5 रूपये के नोटों को छापा गया था। पहला पेपर नोट पांच रूपये का ही छापा गया था। 1946 में बैंक ने एक हजार और 10 हजार के नोट को बंद कर दिया। फिर से 1954 में एक और पांच हजार के नोट को छापा। 1978 में दोनों को बंद कर दिया गया। READ MORE :Illegal Colonies : अवैध कॉलोनियों मेें इन लोगों के बसने पर लगेगी पाबंदी!

2016 में बंद हुए 500 और एक हजार के नोट :

साल 2016 में मोदी जी ने एक बार फिर 8 नवंबर 2016 को 500 और 1 हजार के नोट को बंद कर दिया ताकि लोगों से काला धन वापस लिया जा सके। इसके बाद नए 500 रूपये के नोट और 2 हजार के नोट का संचालन किया। हालांकि, अब दो हजार के नोट को भी बंद कर दिया गया है जो सितंबर तक बैंकों को जमा होगा उसके बाद ये एक कागज का टुकड़ा होगा।