{"vars":{"id": "112803:4780"}}

महेंद्रगढ़ के लोगों को मिली Jio Reliance 5G की सौगात

 
Jio Reliance 5G : अगर आप भी जिओ यूजर्स हैं और महेंद्रगढ़ के रहने वाले हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। जिओ रिलायंस 5जी की सेवाएं महेंद्रगढ़ में भी शुरू हो चुकी हैं। आइए खबर में जानते हैं बाकि की जानकारी। Dainik Haryana News :#Jio Reliance 5G (ब्यूरो) : महेंद्रगढ़ शहर में गुरुवार से रिलायंस जिओ(Jio Reliance 5G) के द्वारा 5G की शुरुआत की गई जिसका शुभारंभ स्थानीय परशुराम चौक के नजदीक बड़ा बाजार की बिल्डिंग में स्थित रिलायंस जिओ(Jio Reliance 5G) ऑफिस में नगरपालिका प्रधान एवं उप प्रधान मंजू कौशिक( Municipal head and deputy head Manju Kaushik) के द्वारा केक काटकर किया गया।इस उपलक्ष में रिलायंस जिओ द्वारा एक बाइक रैली भी निकाली गई जिसमें लोग खुश होकर ढोल नगाड़े के साथ झूमते हुए दिखाई दिए। READ ALSO : 7th Pay Commission : 4 प्रतिशत डीए में बढ़ोतरी के बाद सैलरी में होगा इतना इजाफा नपा प्रधान ने अपने संबोधन में बताया कि आज जियो कंपनी(Jio Company) पूरे भारत में एक नंबर पर है । महेंद्रगढ़ शहर में 5जी की शुरुआत होना रिलायंस कम्पनी का एक सराहनीय कदम है। उप प्रधान मंजू कौशिक ने बताया कि आज मोबाइल हर इंसान की जरूरत बन गया है। रिलायंस जियो(Jio Reliance 5G) ने हर इंसान की जरूरत को समझते हुए आज 5जी की शुरुआत की है । कंपनी के अधिकारी विकास तिवाड़ी ने कहा कि आज रिलायंस जियो हर घर में है इसलिए कस्टमर को 5जी की सुविधा देना हम सब के लिए गर्व का विषय है। READ MORE : Indian Railway : जानिए, बहुत से रेलवे स्टेशन के पीछे क्यों लिखा होता है ‘रोड’ शब्द जिओ सेंटर के मैनेजर दीपक सिंह ने बताया कि आज रिलायंस जिओ(Jio Reliance 5G) भारत में टॉप पर है। रिलायंस को टाप पर ले जाने में आप सभी की मेहनत रंग लाई है। कस्टमर की संतुष्टि और अच्छी सर्विस देना ही हमारा परम कर्तव्य है । इस अवसर पर नारनौल के जिओ सेंटर मैनेजर संदीप सांगवान( Jio Center Manager Sandeep Sangwan), रिलायंस जियो(Jio Reliance 5G) अधिकारी नवदीप सिंह, रिलायंस जिओ डिस्ट्रीब्यूटर रिंकू राठी, पार्षद प्रतिनिधि संजय राठी, पार्षद अशोक सैनी,पार्षद सुरेंद्र फौजी, पार्षद प्रतिनिधि सोनू सैनी, प्रवक्ता अमरसिंह सोनी सहित जियो रिलायंस(Jio Reliance 5G) कम्पनी का समस्त स्टाफ भी उपस्थित था।