{"vars":{"id": "112803:4780"}}

Youtube Scam: जैसे ही Youtube पर वीडियो को लाइक किया, खाते से कट गए 75 लाख

 
Cyber Crime: पहले फ्राड के तरीके क्या कम थे जो अब Youtube का रास्ता भी खोज लिया। एक लाइक करने से ही लग गया लाखों का चुना। साइबर क्राइम के पांव लगातार पसरते जा रहे हैं। एक गलती और खाता खाली। साइबर ठग आए दिन बहुत से लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। पढ़े लिखे लोग भी इनके झांसे में आ रहे हैं। एक Youtube सकैम(Youtube Scam) की खबर सामने आई है। Dainik Haryana News: Cyber Scam(ब्यूरो): नागपुर के रहने वाले 56 साल के सारिकोंडा राजू से पहली बार साइबर ठग ने टेलीग्राम आइडी पर संपर्क किया था। ठग ने राजू को Youtube पर वीडियो को लाइक कर कमाई करने का झांसा दिया। वीडियो लाइक करने के बाद उसका स्क्रीनशॉट लेकर शेयर करने के लिए कहा। शुरूआत होती है राजू की कमाई से। इसके बाद राजू को कुछ पैसे भी मिलने लगे। इसके बाद राजू की कमाई जारी रही। राजू ने जालसाज के झांसे में आकर अपने बैंक अकाउंट की डिटेल ठग के साथ सांझी कर दी। Read Also: Small Business Idea:अगर जमीन के मालिक हैं तो आज ही शुरू करें ये मोटी कमाई वाला बिजनेस जैसे ही ठग को बैंक अकाउंट की जानकारी मिली, उसने तुरंत ही राजु के खाते से 77 लाख रूपये निकाल लिए। इसके बाद राजू ने इसकी शिकायत पुलिस में की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

इस तरह से बच सकते हैं आप साइबर क्राइम से

अगर आप साइबर क्राइम से बचना चाहते हैं तो सबसे पहली बात आपको सावधानी बर्तनी होगी। किसी को भी अपना OTP सेयर नहीं करना है। किसी भी अंजान वयक्ति से किसी भी प्रकार की जानकारी सांझी नहीं करनी है। बैंक खाते से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी सांझी नहीं करनी है। किसी भी अंजान लिंक पर क्लिक नहीं करना है। Read Also: Business Tips : खाने से लेकर ब्यूटी प्रोडक्ट्स में काम आती है ये चीज, बिजनेस करने पर कराती है लाखों की कमाई अगर कोई बिना जानकार आपके खाते में पैसे भेजे और फिर गलती से पैसे भेज उसे वापसी की मांग करे तो आपको बिलकुल भी पैसे वापस नहीं भेजने हैं। आपके ऐसा करने से आपकी सारी जानकारी ठग के पास पहुंच जाएगी और आपका खाता खाली होगा। आपकी सावधानी ही आपके मेहनत की कमाई को बचा सकती है। इसलिए किसी भी अंजान वयक्ति के झांसे में ना फंसे।