{"vars":{"id": "112803:4780"}}

10 Beautiful Places In UP : विदेशों से भी लोग देखने आते हैं यूपी की ये 10 खूबसूरत जगह

 
10 Beautiful Places  : आज के समय में लोग अपने देश को छोड़कर विदेशों में घूमने जाने का प्लान बनाते हैं लेकिन हमारे देश में भी कुछ ऐसी चीजें होती हैं जिनका हमें पता नहीं होता है। ऐसी ही यूपी की 10 जगहों के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं जिन्हें देख आपको विदेशों में जाने की जरूत नहीं होगी। आइए खबर में जानते हैं पूरी जानकारी। Dainik Haryana News :#10 Beautiful Places In UP(ब्यूरो) : अगर आप भी इस गर्मी कहीं घूमने जाने का सोच रहे हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। आज के समय में लोग अपने देश को छोड़कर विदेशों में घूमने जाने का प्लान बनाते हैं लेकिन हमारे देश में भी कुछ ऐसी चीजें होती हैं जिनका हमें पता नहीं होता है। ऐसी ही यूपी की 10 जगहों के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं जिन्हें देख आपको विदेशों में जाने की जरूत नहीं होगी। आइए खबर में जानते हैं पूरी जानकारी।

जानें कौन सी हैं यूपी की वो 10 खूबसूरत जगह?

1.ताज महज (Taj Mahal): ताज महल यूपी के आगरा में स्थित है। दूनिया के सात अजूबों में से ताज महल को एक माना जाता है। इसे मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी पत्नी की याद मुमताज की याद में इसे बनवाया था। अगर आपने अभी तक ये नहीं देखा है तो आपने कुछ नहीं देखा है। आपको यहां जाने के लिए बस भी मिलेंगी और ट्रेन से भी आप जा सकते हैं। पूरे देश और विदेशों से लोग इसे देखने के लिए आते हैं। ताज महल के खुलने की बात की जाए तो यह नमाज होने की वजह से शुक्रवार को बंद होता है। बाकि के दिन हर रोज सुबह 6 बजे से लेकर शाम को साढे 6 बजे तक और रात को साढे आठ बजे से लेकर साढे 12 बजे तक ये खुला रहता है। इसमें जाने के लिए हर एक व्यक्ति की 50 रूपये की टिकट लगती है। READ MORE : Today Funny Jokes: संता-बंता, चाचा-भतीजा, पति-पत्नी की नौक झोंक मजेदार चुटकुले 2. बुलंद दरवाजा(Buland Darwaza) : फतेहपुर सीकरी में बुलंद दरवाजा आपको देखने को मिलेगा। यह भी आगरा में ही है जिले पहले फतेहाबाद कहा जाता था। फतेह का अर्थ होता है विजय पाना। इसका निर्माण अकबर ने करवाया था। इस दरवाजे की बात की जाए तो यह देश का सबसे बड़ा दरवाजा है जो 54 मीटर ऊंचा है। यहां भी आप ट्रेन और बस दोनों से ही जा सकते हैं। 3. वाराणसी (Varanasi): वाराणसी पीएम मोदी जी की संसदीय जगह है। यहां पर अनेक घाट हैं जो बेहद ही खूबसूरत भी हैं जैसे, प्रयाग घाट, माणिकर्णिंका घाट, अस्सी घाट आदि को जरूर देखकर आना है। इस स्थान को हिंदूओं के लिए बेहद ही प्रसिद्ध माना जाता है। अगर आप ट्रेन से यहां पर जाना चाहते हैं तो वंदे भारत ट्रेन आपको मिलेगी जो दिल्ली से आपको वाराणसी तक महज ही 8 घंटे में पहुंचाएगी। 4. कतर्निया घाट( Katarnia Ghat ) : कतर्निया घाट आपको यूपी के बहराइच जिले में मिलेगा जो प्रकृति ये आपको जोड़ने का काम करता है। यह 550 वर्ग किलोमीटर में फेला हुआ है। दुधवा टाइगर रिजर्व के साथ जोडां जाने की वजह से ये और भी प्रसिद्ध हो जाता है। इस पार्क में 30 टाइगर, 4 गैंडे और 50 हाथी भी देखने को मिलेंगे। इसके अलावा यहां पर आपको अजगर और सांप भी मिलेंगे। 250 के करीब गिद्ध भी मिलेंगे। गेरूआ नदी यहां पर बहती है जो काफी साफ और सुथरी है। बसों से भी आप यहां पर पहुंच सकते हैं। READ ALSO : Haryana News : हरियाणा के ये बुजुर्ग बिना पास भी कर सकेंगे रोडवेज में सफर 5. संगम (Sangam): इलांहाबाद जिला हाईकोर्ट और विश्वविद्यालय से भी ज्यादा अपनी दो नदियों के संगम के लिए लिए जाना जाता है। हमारे लिए ये धर्म का प्रतिक है और यहां पर गंगा और यमुना दोनों ही नदियों का संगम होता है। यहां पर आपको बस और जहाज से ही जाना होगा। जनवरी और मार्च के महीने में आप यहां पर जा सकते हैं क्योंकि, इस समय में माघ का मेला यहां पर होता है। 6. परीछा बांध( Parichha Dam ) : झांसी में ये बांध बनाया गया है जो झांसी के लोगों के लिए पानी की कमी को पूरा करता है। यहां से झांसी के लोग कृषि करने के लिए पानी को लेते हैं। यहां पर जाकर आपको एक प्रकृतिक नजारा दिखेगा। READ ALSO : Haryana News : हरियाणा के इन जिलों में बनने जा रहे 17 नए रेलवे स्टेशन 7. होरिंजी टेंपल ( Horinji Temple ): वाराणसी के सारनाथ में ही होरिंजी टेंपल आपको देखने को मिलेगा। यह जापान की वास्तुकला से जुड़ा है। ये टेंपल भगवान बुद्ध का है जहां पर जाकर आप पूजा कर सकते हैं। 8. गंगाधर राव की छतरी( Gangadhar Rao's umbrella ) : गंगाधर राव की छतरी की छतरी आपको झांसी में देखने को मिलेगी। यहां भी आपको बेहद ही खास नजारा देखने को मिलेगा। इसका निर्माण रानी लक्ष्मीबाई ने 21 नवंबर 1853 में महाराजा गंगाधर राव के निधन के बाद बनवाया था। 9. महामंकोल चाई थाई मोनेस्टरी( Mahamankol Chai Thai Monastery ) : भगवान बुद्ध का जुड़ावा हमेशा ही श्रावस्ती से रहा है। यूपी के श्रावस्ता जिले में ही आपको महामंकोल चाई थाई मोनेस्टरी देखने को मिलेगा। अगर आप भी भगवान के भक्त हैं तो ये स्थान ध्यान लगाने के लिए बेहद ही खास और शांति वाला माना जाता है। इसलिए आपको विदेशों में घूमने जाने की आवश्यकता नहीं है। अपने देश में ही आप आनंद ले सकते हैं।