{"vars":{"id": "112803:4780"}}

5 Villages : पांडवों ने कोरवों से मांगे थे ये 5 गांव, जानें इनके बारे में

 
Battle Of Mahabharata : महाभात की लड़ाई का बड़ा कारण जमीन और राज्य के बंटवारे को लेकर हई थी। इस लड़ाई में बहुत से लोगों की जान गई थी और यह युद्ध बहुत दिनों तक चला था। पांडवों ने कोरवों से पांच गांव मांगे थे जो दिल्ली से सटे हुए हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में। Dainik Haryana News,Battle Of Mahabharata Update(चंडीगढ़): जब महाभारत का युद्ध होना था तो श्री कृष्ण हस्तिानापुर गए थे और उन्होंने वहां पर पांडवों को पांच गाव देने का प्रस्ताव रखा था। धृतराष्टÑ श्री कृष्ण की बात मान गए थे लेकिन पांच गांव पांडवों को देने की बात से दुर्योधन सहमत नहीं हुए और युद्ध करने के लिए तैयार हो गए। दुर्योधन का कहना था कि हम उन पांडवों को एक तिनका भी जमीन का नहीं देंगे। उन्होंने कहा अब फैसला सिर्फ युद्ध से ही होगा। हम आपको उन गांवों के बारे में बताने जा रहे हैं कि वो कौन से पांच गांव थे जो पांडवों ने मांगे थे। READ ALSO :Home Business Idea: इस बिजनेस से हर रोज कमा सकते हैं 2500 तक, आज ही करें शुरूआत

इंद्रप्रस्थ(Indraprastha) :

श्रीपत यानी इंद्रप्रस्थ जिसे कहा जाता है। इंद्रप्रस्थ को पांडवों ने अपनी राजधानी के रूप में बनाया था। बताया जाता है कि भगवान श्री कृष्ण के कहने पर वहां महल और किले को बनाया गया था। इंद्रप्रस्थ में खांडवप्रस्त और खंडहरों को ठीक करके इसे बसाया गया था। वर्तमान में इंद्रप्रस्थ दिल्ली में है और यहां पर एक पुराना किला है। महाभारत के समय में इसे व्याघ्रप्रस्थ कहा जाता था। व्याघ्रप्रस्थ का मतलब बाघों के रहने की जगह। यहां पर सालों पहले काफी ज्यादा बाघ पाए जाते थे। इसी जगह से इसे बागपत थी कहा जाता था। यूपी का एक जिला है जो बागपत की एक जगह है जहां पर कोरवों ने लाक्षाग्रह बनाकर उसमें पांडवों को जलाने की साजिश भी की थी। बागपत जिले की आबादी 50 हजार से भी अधिक है।

सोनीपत जिला(Sonipat) :

उसे समय में स्वर्णप्रस्था कहा जाता था और सोनप्रस्था भी। इसे सोने का शहर भी कहा जाता था जो हरियाणा का एक जिला है। इसमें और भी छोटे शहर हैं जो कई एतिहासिक चीजों के लिए जाने जाते हैं।

पानीपत (Panipat):

पानीपत भी हरियाणा का ही एक जिला है जो एतिहासिक चीजों के लिए जाना जाता है। इसे भी पांडवों ने कोरवों से मांगा था। पानीपत में तीन बड़ी लाड़ाई हुई थी, इसे 'सिटी ऑफ वीबर' मतलब 'बुनकरों का शहर' भी कहते हैं। READ ALSO :New Expressway : 40 हजार करोड़ की लागत से बन रहा ये एक्सप्रेसवे, जानें कब तक होगा पूरा

तिलपत(Tilpat) :

तिलपत को भी तिलप्रस्थ कहा जाता था। ये हरियाणा के फरीदाबाद जिले का एक छोटा सा कस्बा है जो यमुना नदी के किनारे है। यहां पर 40 हजार से ज्यादा लोग रहते हैं और पांच हजार से ज्यादा पक्के मकान हैं।