{"vars":{"id": "112803:4780"}}

AAP की सरकार बनने पर हर महीने फ्री होगी 300 यूनिट बिजली!

 
 AAP Government : आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय परिषद सदस्य आज यहां पहुचें। नवनियुक्त पदाधिकारियों से मुलाकात की। सुखवीर सिंह ने बताया कि आम आदमी पार्टी ने अब सर्कल स्तर तक का संगठन तैयार कर दिया है। अब हर गांव में संगठन को मजबूत किया जाएगा।
Dainik Haryana News,Arvind Kejriwal(New Delhi): अरविंद केजरीवाल ने भिवानी रैली में हर घर तक पहुच कर संगठन को मजबूत करने का मंत्र सभी कार्यकर्ताओं को दिया। आज हरियाणा में आम आदमी पार्टी का संगठन सबसे मजबूत है। सुखवीर सिंह ने कहा कि हरियाणा के हालात बद से बद्दतर होते जा रहे है। कानून व्यवस्था ठप्प है। हररोज चोरी, कत्ल जैसी घटनाएं आम हो गईं है। बढ़ती महंगाई के कारण आज घर के खर्चे चलाना मुश्किल हो गया है। पंजाब की भगवंत मान सरकार आज हररोज जनहित के काम कर रही है ।
पंजाब में कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जा रहा है। नई नौकरियों के अवसर पैदा किये जा रहे है। हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर हर महीने 300 यूनिट बिजली फ्री की जाएगी। आज हरियाणा के लोग मंहगी बिजली से परेशान है। हरियाणा की जनता के पास एकमात्र विकल्प आज आम आदमी पार्टी है। सुखवीर सिंह ने कहा कि गठबन्धन सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। बीजेपी के मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ आज सभी सबूत मौजूद हैं, लेकिन खट्टर सरकार आज भी अपने मंत्रियों को संरक्षण दे रही है।
महिला सुरक्षा के नाम पर बीजेपी सरकार ने केवल जुमले दिए है। आज रक्षक ही भक्षक बन गए है। पूरे हरियाणा में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। कांग्रेसी नेता हररोज आपस मे लड़ रहे है। आज जनता को किसी से उम्मीद नही है। केवल आम आदमी पार्टी ही एक मात्र उम्मीद है। इस मौके पर सतपाल बेदी, सोमपाल, जस्सी राणा माहाला, जगबीर मौण, नए पदाधिकारी हरपाल पिंजपुरा, बीरभान शर्मा, अंकित, आकाश और बंटी चहल मौजूद रहे।