{"vars":{"id": "112803:4780"}}

Addhar Card : आधार कार्ड को लेकर नया अपडेट जारी, तुरंत कर लें ये जरूरी काम

 
UIDAI : भारतीय विशिष्‍ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार कार्ड में 14 जून 2023 तक मुफ्त ऑनलाइन आधार दस्तावेज अपडेशन की सुविधा मुहैया की थी। अब इसे अगले 3 महीने तक और बढ़ा दिया गया है। उन्होंने बताया कि पहले लोगों को आधार पोर्टल पर अपने दस्तावेज को अपडेट करने के लिए 25 रुपए का भुगतान करना पड़ता था। Dainik Haryana News :#Addhar Card News Update (ब्यूरो) : दोस्तों अगर आपको भी अपना आधार कार्ड अपडेट नहीं कराया है तो आपकों सरकार एक और मौका देने जा रही है। अपने आधार कार्ड(Addhar Card) को अपडेट कराने के लिए सरकार तीन महीने का और समय दे रही है आज ही आप अपने आधार कार्ड को बदलवा सकते हैं। ऐसे में जिन नागरिकों ने अभी तक अपने आधार कार्ड के डॉक्यूमेंट अपडेट नहीं किए हैं वह जल्द से जल्द अपने आधार कार्ड के डॉक्यूमेंट अपडेट करवा लें। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त मोनिका गुप्ता आईएएस( Monica Gupta IAS) ने बताया कि हरियाणा सरकार ने ज्यादातर सेवाएं व योजनाएं ऑनलाइन कर रखी हैं।कई लोग आज भी ऐसे हैं जिनके आधार कार्ड अपडेट नहीं हुए हैं। अगर आपका भी आधार कार्ड 10 साल पुराना है तो आपको अपने मांगे गए कागजात को जमा कराना होगा। READ ALSO : Haryana News :  प्रॉपर्टी आईडी में त्रुटि ठीक करवाने के लिए आज और कल लगेगा कैंप उपायुक्त ने बताया कि भारतीय विशिष्‍ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार कार्ड में 14 जून 2023 तक मुफ्त ऑनलाइन आधार दस्तावेज अपडेशन की सुविधा मुहैया की थी। अब इसे अगले 3 महीने तक और बढ़ा दिया गया है। उन्होंने बताया कि पहले लोगों को आधार पोर्टल पर अपने दस्तावेज को अपडेट करने के लिए 25 रुपए का भुगतान करना पड़ता था। ये सेवा केवल आधार पोर्टल पर मुफ्त हैं। इस दौरान आधार में पहचान के प्रमाण और पते के प्रमाण के ऑनलाइन अपडेशन के लिए निवासियों का किसी प्रकार का शुल्क नहीं लगेगा। वही आधार केंद्र पर 50 रुपए शुल्क देना होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आपको आधार कार्ड(Addhar Card) अपडेट कराना है तो आप महज ही 50 रूपये में इसे ठीक करा सकते हैं। READ MORE : Traffic Rule: फिनलैंड का ये ट्रैफिक नियम आपके होश उड़ा देगा इसके लिए आपको ( myaadhaar.uidai.gov.in) पोर्टल पर अपने कागजात को जमा करा देना होगा और आपका आधार कार्ड वहीं से अपडेट हो जाएगा।उन्होंने बताया कि आधार कार्ड एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। सरकार द्वारा दी जाने वाली विभिन्न योजनाओं में इसका उपयोग किया जाता है। इसके माध्यम से ही सरकार अपनी सभी योजनाओं को लागू कर पा री है। आपको जल्द ही अपने आधार कार्ड को अपडेट करवा लेना चाहिए नहीं तो आपके कामों में रूकावट आ सकती है।