{"vars":{"id": "112803:4780"}}

Business Tips : इस पेड़ की करें खेती, 40 साल तक देगा मुनाफा

 
Dainik Haryana News : Business Ideas : अगर आप किसी बिजनेस को करने के बारे में सोच रहे हैं तोे आज हम आपको एक ऐसे बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे करके आप मालामाल हो सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।       दरअसल, जिस बिजनेस(Bamboo Business) की हम बात कर रहे हैं वह बांस की खेती है इसके करने से आपको 40 सालों तक लाभ मिलता रहता है। यदि आप इसकी खेती नहीं कर सकते हैं तो आप इससे बने प्रोटक्ट को बेच सकते हैं।       आपकी जानकारी के लिए बता दें, बांस(Bamboo) की खेती को करने के लिए सरकार की और से भी किसानों को मदद दी जा रही है और लोगों को इसके खेती के प्रति जागरूक किया जा रहा है। लोगों को बंबू मिशन के तहत बांस से बनने वाले हैडीक्राफ्ट बनाने के लिए ट्रेनिंग भी दी जाती है।       और सरकार की और से समय-समय पर लोगों को इस खेती के लिए मदद भी दी जाती है। आज के समय में लोगों को बांस से ही बने प्रोडक्ट को ज्यादा पसंद करते हैं। बांस से काफी सारी चीजें बनती हैं हमारे किचन में भी प्लेट बनाने के लिए, चम्मच बनाने के लिए आदि कई प्रकार की चीजों को बनाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। आप भी इस बिजनेस को करके अच्छी कमाई कर सकते हैं।