{"vars":{"id": "112803:4780"}}

Central Government : केन्द्र सरकार के 9 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण हेतू समर्पित रहें

 
Central Government : कार्यक्रम में भाजपा ज़िलाध्यक्ष योगेन्द्र राणा, मास्टर नरेंद्र गोरसी जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा, यशपाल ठाकुर संयोजक भाजपा संयुक्त मोर्चा सम्मेलन, सुनील गोयल महामंत्री, नंदलाल पंचाल जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा, मीनाक्षी भिंडर जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा, जिलाध्यक्ष एससी मोर्चा, शशि दुरेजा विस्तारक सहित सभी मोर्चो के अध्यक्ष के साथ भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे Dainik Haryana News :#Haryana News(नई दिल्ली) : हरियाणा प्रदेश भाजपा का प्रदेश भर में महा संपर्क अभियान चल रहा है भाजपा महा सम्पर्क अभियान के तहत इन्द्री के एक नीजि पैलेस में भाजपा संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंद्री विधायक रामकुमार कश्यप द्वारा की गई। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व विधायक सुखविंदर श्योरान ने शिरकत की। भाजपा संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में लोकसभा एवं प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों पर मंथन किया गया। इस में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा एवं पूर्व विधायक सुखविन्द्र श्योरान ने कार्यकर्ताओं को वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनावों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी(BJP) की केन्द्र व राज्य सरकार( central and state government) की नीतियों एवं योजनाओं को हर गांव, गली नहीं बल्कि हर घर तक पहुँचाना है। केन्द्र सरकार के 9 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण हेतू समर्पित रहें।उन्होंने कहा कि देश में नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार लगातार प्रधानमंत्री बनाने के लिए सभी भाजपा कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ नेताओं को एकजुटता के साथ पार्टी को मजबूती देने का काम करना होगा। READ ALSO : Indian Republic Party : भारतीय रिपब्लिक पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्ति  विधायक रामकुमार कश्यप ने सम्मेलन में कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी( Prime Minister Narendra Modi) ने एक नए भारत का निर्माण किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में बिना भेदभाव सभी विधानसभा क्षेत्रों में करवाया है उसकी चर्चा प्रदेश भर के लोगों में सकारात्मक ढंग से की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी( Prime Minister Narendra Modi) से प्रेरित होकर प्रदेश को विकास के क्षेत्र में आगे ले जाने में किसी तरह की कोई कसर नहीं छोडी। READ MORE : Earthquake: भूकंप से दहला न्यूयार्क, तेज झटकों ने हिला के रख दिया विपक्षी दलों का आंकडा उठाकर देखा जाए तो भाजपा के 9 साल हरियाणा सहित देशभर के विकास के नाम पर रहें। भाजपा संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में उपस्थित सभी वरिष्ठ नेताओं ने केन्द्र सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियों के बारे विस्तार से चर्चा की और उपस्थित कार्यकर्ताओं को कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनावों में भाजपा को बहुत बडी जीत हासिल होगी। कार्यक्रम में भाजपा ज़िलाध्यक्ष योगेन्द्र राणा, मास्टर नरेंद्र गोरसी जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा, यशपाल ठाकुर संयोजक भाजपा संयुक्त मोर्चा सम्मेलन, सुनील गोयल महामंत्री, नंदलाल पंचाल जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा, मीनाक्षी भिंडर जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा, जिलाध्यक्ष एससी मोर्चा, शशि दुरेजा विस्तारक सहित सभी मोर्चो के अध्यक्ष के साथ भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे