{"vars":{"id": "112803:4780"}}

Custom Duty : आमजन को राहत, खानें की 8 चीज होने जा रही सस्ती!

 
Viral News : साल 2018 में अमरिका ने राष्ट्रीय सुरक्षा को देकर इस्पात उत्पाद पर 25 फीसदी टैक्स और एल्युमिनियम के उत्पादों पर 10 फीसदी टैक्स लगाया गया। अमेरिका के टैक्स लगाने के बाद भारत ने भी अमेरिका के 28 उत्पादों पर आयात शुल्क लगाया। Dainik Haryna News :#Big Breaking (ब्यूरो) : लगातार बढ़ती महंगाई ने लोगों को परेशान कर दिया है। महंगाई अपने चरम पर है और सरकार की लाख कोशिशों के बाद भी कम होने का नाम नहीं ले रही है। अभी एक सुचना सामने आ रही है कि खाने की चीजों की कीमतों में कमी होने जा रही है जिसके बाद आमजन को महंगाई से कुछ राहत देखने को मिलेगी। प्रधानमंत्री मोदी( Prime Minister Modi) जी तीन दिन पहले अमेरिका दौरे पर थे और नए समझोते के तहत अमेरिका निर्यात होने वाली 8 खाने की चीजें चना, दाल, सेब, अखरोट आदि चीजों पर 2019 में लगाई गई कस्टम ड्यूटी को हटाने का फैसला लिया है। सूत्रों का कहना है कि अमरिका यात्रा के दौरान दोनों देश में व्यापार संगठन के 6 विवादों को समाप्त करने के लिए और अमरिका के उत्पादों पर प्रतिशोध स्वरूप लगाए गए टैक्स को हटाने पर भी सहमति हुई है। READ ALSO : Delhi Update : दिल्ली में नई बस सुविधा शुरू, Auto वालों की बड़ी परेशानी

28 उत्पादों पर लगाई गई कस्टम ड्यूटी(Custom duty imposed on 28 products) :

साल 2018 में अमरिका ने राष्ट्रीय सुरक्षा( National Security ) को देकर इस्पात उत्पाद पर 25 फीसदी टैक्स और एल्युमिनियम के उत्पादों पर 10 फीसदी टैक्स लगाया गया। अमेरिका के टैक्स लगाने के बाद भारत ने भी अमेरिका के 28 उत्पादों पर आयात शुल्क लगाया। इसके बाद भारत ने इन टैक्स को रद्द करने की अधिसुचना के बाद 8 अमेरिका में निर्मित उत्पादों पर टैक्स वापस ले लिया और बताया जा रहा है कि 90 दिनों में इन चीजों से टैक्स को हटा दिया जाएगा। भारत और अमेरिका के इस समझौते के बाद आमजन जन को महंगाई से राहत मिलेगी। आयात उत्पादों से टैक्स हटने के बाद कीमतों में कमी आने की संभावना और ज्यादा हो जाती है। इसका सीधा फायदा आमजन को मिलेगा। READ MORE :Himachal : हिमाचल की ये 12 खूबसूरत जगह, जो जीत लेती हैं लोगों का दिल

कौन सी चीजों से हटी कस्टम ड्यूटी(custom duty removed from goods)?

दाल से 20 फीसदी, चने से 10 फीसदी, ताजा और सूखे बादाम 7 रूपये प्रति किलो, छिलके के बादाम 20 रूपये प्रति किलो, ताजा सेब 20 फीसदी, अखरोट 20 फीसदी, बोरिक एसिड 20 फीसदी और चिकित्सकीय अभिकर्मक से 20 फीसदी टैक्स को हटा दिया जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अमेरिका को भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार माना जाता है। दुसरे नंबर पर भारत सेब का निर्यात करता है।