{"vars":{"id": "112803:4780"}}

Delhi Weather : दिल्ली में बारिश की ताजा अपडेट जारी, चेक करें किस दिन बरसेंगे बदरा

 
Today Delhi Weather : हल्की ठंड ने दस्तक दे दी है, तापमान में गिरावट नजर आ रही है और दिल्ली के लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। हाल ही में मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अपडेट जारी किया है। आइए जानते हैं मौसम की जानकारी। Dainik Haryana News, Kesa Rhega Aaj Ka Mosam(ब्यूरो): दिल्ली में मौसम करवट ले रहा है और गर्मी से राहत मिलती नजर आ रही है। कल का तापमान 16.4 डिग्री दर्ज किया गया है जिसकी वजह से मौसम में सुबह और शाम के समय बदलाव नजर आ रहा है लोग बदलते मौसम का आनंद ले रहे हैं। अक्टूबर के महीने में लास्ट तक तापमान 13 से 15 डिग्री तक पहुंच जाएगा। आईएमडी(IMD) का कहना है कि पांच साल बाद ऐसा हुआ है जब 15 अक्टूबर से पहले ही तापमान में इतनी गिरावट दर्ज की जा रही है, इससे पहले साल 2018 में 15 अक्टूबर से पहले यह 16.6 डिग्री दर्ज किया गया था। READ ALSO :Surya Grahan : भारत में इस किस समय लगेगा सूर्य ग्रहण? इन बातों का रखें ध्यान

दिल्ली में इस दिन होगी बारिश:

गुरूवार को अधिकतम तापमान को देखा जाए तो वह 34.7 डिग्री दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री रहा है जो सामान्य से पांच डिग्री कम है आज मौसम साफ रहने की संभावना है और अधिकतम तापमान 36 व न्यूनतम तापमान 17 डिग्री की संभावना है। आज आसमान में बादल छाए रहेंगे और कल रात तक बारिश के आसार भी नजर आ रहे हैं। ऐसे में बारिश होते ही लोगों को और ज्यादा ठंड महसूस होने लगेगी। READ MORE :Snake Bite: क्या होगा जब सांप खुद को ही काट ले स्काईमेट के अनुसार तापमान में उतार चढ़ाव अगले कुछ दिनों तक जारी रहेंगे। 13 अक्टूबर की रात को ही पहाड़ों में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस देखा गया है। राजस्थान और पंजाब में साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी बनता दिखाई दे रहा है जिसका असर हरियाणा और पंजाब में देखने को मिलेगा। इसी की वजह से राजधानी में भी बारिश की संभावना नजर आ रही है। हर रोज मौसल हल्का बदल रहा है और ठंड लोगों को महसूस होती जा रही है।