{"vars":{"id": "112803:4780"}}

Earthquake : दिल्ली NCR में भूकंप के तेज झटके, हरियाणा में भी किए गए मससूस

 
Earthquake : तीव्रता की बात की जाए तो 7 से ज्यादा ही इसकी बताई जा रही है। भूकंप के झटके पूरे उत्तर भारत में देखने को मिले हैं। अभी तक भारत में किसी भी नुकसान की जानकारी नहीं मिली है और दिल्ली में तीव्रता का भी अभी पता नहीं चला है। अफगानिस्तान में भूकंप की तीव्रता 6.6 बताई जा रही है।     Dainik Haryana News : Earthquake In Delhi NCR : जैसा की आप जानते हैं कुछ दिन पहले तुर्किये में भूकंप के कारण काफी लोगों की मौत हुई थी उसके बाद कई जगहों पर भूकंप के कारण धरती हिलती नजर आई है। दोस्तों कल रात 10 बजकर 20 मिनट की बात की जाए तो दिल्ली में भी भूकंप से तेज धरती हिली है।       धरती को हिलता देख लोग घरों से बाहर निकल गए और जानकारी मिल रही है कि हरियाणा में भी झटके महसूस किए गए हैं। दिल्ली में काफी तेज झटके भूकंप के थे और लोगों को बिलडिंग भी हिलती नजर आई तो घरों से बाहर निकले। सड़कों पर चारों और लोगों की भीड़ देखने को मिल रही थी। दफ्तरों से भी लोगा बाहर निकल गए थे। दिल्ली में छतों पर लगे पंखे भी हिलते नजर आ रहे थे।   READ ALSO : Narmada River : नर्मदा नदी में दिन रात तैनात रहेंगे डॉक्टर, चलने जा रही एमबुलेंस

अफगानिस्तान बताया जा रहा भूकंप का केंद्र :

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अफगानिस्तान भूकंप का केंद्र बताया जा रहा है। दिल्ली, नोएडा, अफगानिस्तान और हरियाणा, पंजाब में भी कुछ धरती हिलती महसूस की गई है। सूत्रों से पता चल रहा है कि भूकंप के झटके 3 बार आए थे। हर जगह से लोग जानकारी दे रहे हैं कि दिल्ली से लेकर पंजाब हरियाणा तक भी इसके झटके देखे गए हैं।   READ MORE :  IAS Success Story: दादा जी नें देखा IAS बननें का सपना बेटे नें नहीं पोती नें किया पुरा     आपको बताते चलें कि अभी तक किसी भी प्रकार की जान माल की हानि सामने नहीं आ रही है और अभी तक तीव्रता भी पता नहीं चली है। तीव्रता की बात की जाए तो 7 से ज्यादा ही इसकी बताई जा रही है। भूकंप के झटके पूरे उत्तर भारत में देखने को मिले हैं। अभी तक भारत में किसी भी नुकसान की जानकारी नहीं मिली है और दिल्ली में तीव्रता का भी अभी पता नहीं चला है। अफगानिस्तान में भूकंप की तीव्रता 6.6 बताई जा रही है।