{"vars":{"id": "112803:4780"}}

Flipkart News: आनलाइन आर्डर करने वाले जरा एक बार इस खबर को जरूर पढ़ें

 
Breaking News: आजकल आफलाइन की जगह आनलाइन सापिंग करना लोग बहुत पसंद करते हैं। बहुत सी आनलाइन सापिंग एप हैं जो ब्रैंड पर अच्छी खासी छुट देते हैं, लेकिन बहुत बार ऐसा होता है की मंगवाया कुछ जाता है और प्रोडकट से निकलता कुछ और(Flipkart News) है। ऐसा ही हुआ एक वयक्ति के साथ जिसने Flip Kart से Sony का टीवी आर्डर किया। आर्डर मालिक के पास पहुंचा, जैसे ही इसे खोला गया बाक्स में टीवी की जगह निकला कुछ ऐसा जिसे देखकर सभी के होश उड़ गए। आखिर ऐसा क्या निकला जिसको देखकर सभी चौंक गए। Dainik Haryana News: Online Shoping(नई दिल्ली):  दरअसल आर्यन नाम के एक सख्स ने फ्लिपकार्ट से 1 लाख की कीमत का सोनी का टीवी मंगवाया ताकि World Cup 2023 को बड़े टीवी पर देख सके। सख्स ने इसके लिए फ्लिपकार्ट की सेल का भी इंतजार किया। जैसे ही सेल शुरू हुई आर्डर किया गया। 7 अक्तूबर को आर्डर किया गया और 10 अक्तूबर को पहुंचा। इसके बाद सोनी टीवी की और से सेटअप करने वाला पहुंचा। उसी ने बाक्स को ओपन किया, जैसे ही बाक्स आपन हुआ मालिक के होश उड़ गए। सोनी टीवी की जगह Thomas Tv निकला। Read Also: CRPF में 10वीं पास के लिए इतने लाख पदों पर निकली भर्ती, इस तारीख तक करें आवेदन इसके बाद आर्यन ने फ्लिपकार्ट के ग्राहक सेवा केन्द्र से संपर्क किया तो उनहोंने इसकी तस्वीरें भेजने को कही और उनकी समस्या का समाधान होने के लिए 22 अक्तूबर की डेट रखी। लेकिन इसके बाद भी मेरी समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसके बाद समाधान की तिथि 1नवंबर तक बढ़ा दी गई। अभी तक किसी भी प्रकार की रिटर्न समस्या का समाधान नहीं हुआ है। आर्यन का कहना है कि वो फ्लिपकार्ट ग्राहक सेवा केन्द्र को उनके कहे अनुसार कई बार तस्वीरें भेज चुका है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा। फ्लिपकार्ट की और से कहा गया कि उनकी समस्या का समाधान हो चुका है, Read Also: Job In Google : गूगल में नौकरी लेने के लिए बस करना होगा ये काम, महीने के मिलेंगे लाखों रूपये लेकिन आर्यन के पास अभी तक किसी प्रकार का रिटर्न नहीं पहुंचा है। इसलिए अगर आनलाइन कुछ भी मंगवाएं तो एक बार वहीं पर बाक्स को खोलकर अपने सामान की चैकिंग जरूर करलें और इसके बाद ही पेमेंट करें। सतर्क रहें सावधान रहें और जालसाजी, ठगी से बचकर रहें।