{"vars":{"id": "112803:4780"}}

G20 Meeting in Delhi: G20 की बैठक से पहले दिल्ली में मिले खतरे के संकेत, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

 
Delhi Update: इस साल 2023 में भारत में G20 की बैठक होने जा रही है। जिसके चलते सुरक्षा के मामले में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जा रही। दिल्ली में होने वाली बैठक से पहले दिल्ली में सुराक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। लेकिन इससे पहले दिल्ली की दिवारों पर खतरे के संकेत मिले हैं, जिसके बाद से ही दिल्ली पुलिस तेजी से हरकत में आ चुकी है। पुरी जानकारी के लिए जुड़े रहें हमारे न्यूज चैनल के साथ Dainik Haryana News: G20 Meeting Delhi Pragati Maidan(नई दिल्ली): भारत के नई दिल्ली प्रगति मैदान में होने वाली G20 की बैठक के चलते दिल्ली में सुराक्षा बढ़ाई गई है। 8 से 10 सितंबर तक दिल्ली में किसी भी बाहरी वाहन को अंदर नहीं आने दिया जाएगा। लेकिन इस बीच दिल्ली की दिवारों पर लिखे कुछ शब्दों ने दिल्ली पुलिस की चिंता में इजाफा किया गया है। Read Also: Haryana Roller Hockey Federation Cup : हरियाणा रोलर हॉकी फेडरेशन कप में हरियाणा ने जीत की अपने नाम दिल्ली मे होने वाली G20 की बैठक से पहले कई मेट्रो स्टेशनों की दिवारों पर भारत विरोधी नारे लिखे देखने को मिले हैं। दिल्ली की दिवारों पर, भारत बनेगा खालिस्तान, खालिस्तान जिंदाबाद, खालिस्तान जिंदाबाद जनमत संग्रह जैसे नारे देखने को मिले हैं। इसके बाद से ही दिल्ली पुलिस और भी हाई अलर्ट पर आ चुकी है। आस पास के गांव में भी छानबीन की जा रही है। सुरक्षा को और भी बढ़ाया गया है। दिल्ली पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए मौके पर पहुंच काले अक्षरों में लिखे भारत विरोधी नारों को पानी से साफ कर दिया है। Read Also: Asia’s Largest Park : जानें कहां है एशिया का सबसे बड़ा पार्क? रखरखाव में आती है इतने रूपये की लागत दिल्ली पुलिस का कहना है कि ये नारे रविवार की सुबह को लिखे गए हैं,जब स्टेशनों पर छुट्टी रहती है। पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है तथा CCTV को खंगाला जा रहा है। इस साल 26 जनवरी से पहले भी ऐसा ही कुछ लिखा पाया गया था।