{"vars":{"id": "112803:4780"}}

Hamas-Israel war : इजरायल के 13 बंधकों को मिली रिहाई, 49 दिन बाद लौटे अपने घर

 
Hamas-Israel war Update : हमास-इजरायल युद्ध को 4 दिनों के लिए विराम मिला है और इस बात पर समझौता हुआ था कि हर रोज इजरायल के 10 कैदियों को छोड़ जाएगा। फिलहाल हमास की जेल से 13 बंधक बाहर आ अपने घर इजरायल वापस लौट गए हैं। Dainik Haryana News,13 Israeli Hostages Released(चंडीगढ़): जंग पर विराम लगा हुआ है और कैदियों को रिहाई दी जा रही है। समझौते के मुताबिक 4 बच्चे और 9 महिलाओं को हमास ने रिहा कर दिया है। वहीं, 10 थाई और 1 फिलिपिनो को अलग डील में रिहा कियाग या है जो गाजा से मिस्त्र भेजे गए हैं। रिपोर्ट से पता चल रहा है कि रिहा किए गए सभी कैदी सही सलामत हैं और किसी की भी हालत गंभीर नहीं थी। READ ALSO:World Largest Iceberg Breaks : दुनिया का सबसे बड़ा बर्फ का पहाड़ टूटकर बढ़ रहा दक्षिण महासागर की तरफ! क्या हो सकता है खतरा जो भी कैदी जेल से रिहा किए गए हैं पहले सभी को मानसिक और शारिरिक जांच के लिए अस्पतालों में लेकर जाया गया है और उसके बाद ही परिजनों से मिलाया गया है। 13 बंधकों की सेहत सही होने के साथ उनके परिवार वालों ने राहत की सांस ली है।

इन 13 लोगों को किया रिहा :

रिहा किए गए लोगों में डोरोन काट्ज अशेर, उनकी दो बेटियां जो 4 और 6 साल की हैं। 5 साल की एमिलिया अलोनी और उसकी मां डेनिएल को छोड़ा गया है। 9 साल की ओहद मुंडेर जिचरी, उनकी मां केरेन मुंडेर, 78 साल की उनकी दादी रूटी, 72 साल की अदीना मोशे, 78 वर्षीय मार्गालिट मोसेस, 77 साल की काटजिर और चन्नह पेरी शामिल हैं। READ MORE :Noida Car Fire : नोएडा में सड़क पर खड़ी कार में अचानक से आग लगने से 2 लोगों की मौत 85 साल की याफा अदार को भी रिहा किया गया है हमास की ओर से इजरायली बंधकों से पहले 10 थाई और एक फिलीपींस के नागरिक को रिहा किया। ये तो आप जानते ही हैं कि 7 अक्टूबर को गाजा में इन लोगों का अपहरण कर लिया गया था। बताया जा रहा है कि 26 लोगों को बंधक बनाया गया था और नरसंहार में लगभग 32 लोग शामिल थे।