{"vars":{"id": "112803:4780"}}

Harvey Lewis Ultrarunner : बिना रूके 4 दिन दौड़ता रहा ये व्यक्ति, बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

 
Make A New World Record Harvey Lewis : देश और दुनिया में बहुत से वर्ल्ड रिकॉर्ड बने हुए हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे व्यक्ति के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने लगातार 4 दिन दौड़कर नया रिकॉर्ड बना दिया है। आइए जानते हैं लगातार चार दिन कैसे दौड़ता रहा ये व्यक्ति। Dainik Haryana News,Harvey Lewis Ultrarunner New Record(नई दिल्ली): आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने लगातार चार दिन दौड़ लगाई और मानो कमाल ही कर दिया हो। यह व्यक्ति अमेरिका का है जिसने बैकयॉर्ड अल्ट्रा मैरॉथन( Backyard Ultra Marathon) में भाग लिया है। उनका नाम हार्वे लुइस है जो अमेरिका की सिनसिनाटी के रहने वाले हैं। उन्होंने करीब 4.5 दिन में 450 मील की दूरी तय की है जो वर्ल्ड रिकॉर्ड बना है। अब आप ये जरूर सोच रहे होंगे कि आखिर उनकी इस कामयाबी के पीछे क्या राज है और वो एक साथ इतने कैसे दौड़ सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको इसी सवाल का जवाब देने आए हैं। READ ALSO :Business Idea: आज ही शुरू करें ये दमदार बिजनेस और महीने के लाखों आसानी से कमाएं

ऐसे किया दौड़ को पार?

हार्वे ने इस रेस को पार करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है, इा चीज का अंदाजा हम उनकी आंखों और पसीने से लगा सकते हैं। किसी का मूल्यांकन उसके लुक से मत करिए और हार्वे लुईस ने कर दिखाया है कि अगर आपके इरादे मजबूत होते हैं तो आपको कुछ भी करना मुश्किल नहीं है। लुईस को पता था कि इस दफा उनके पास बैक अल्ट्रारनिंग को जीतने का सुनहरा मौका है और वो उसे खोना नहीं चाहते थे. इस बात का ध्यान रखना है कि आपका प्रतिद्वंदी आपसे पहले हार मान ले।

हार्वे हैं एक शिक्षक :

लुईस एक हाई स्कूल के टीचर हैं जो सिनसिनाटी के एक स्कूल में पढ़ाते हैं। 4.5 दिन में बमुश्किल विश्वसनीय 108 लूप से 450 मील के बराबर की दूरी तय की है और अपनी कामयाबी का पहला कदम चला है। उनके प्रतियोगी इहोर वेरीजअपना 108 वां लूप पूरा करने के बाद हार मान गए और कई सप्ताह के बाद हार्वे ने फ्लोरिडा की पूरी लंबाई के बराबर अपना गृहनगर सिनसिनाटी से अटलांटा तक की दूरी तय की है। हार्वे का कहना है कि अपनी इस कोशिश के दौरान वो हर एक लूप के बीच में केवल कुछ ही मिनटों के लिए रूके और फिर चल दिए। जब वो अपने लूप के अंतिम चक्र में थे तो उनको अहसास हुआ कि वेरीज ने हार मान ली है। हार्वे अपनी इस जीत के बारे में बताते हैं कि जैसे ही वो आगे बढ़ते गए उनको अपनी जीत दिखाई देती गई। READ MORE :Toothache : इन तरीकों से कर सकते हैं दांत के दर्द को कम

अल्ट्रा और बैक अल्ट्रारनिंग में क्या है फर्क :

अल्ट्रारनिंग मैराथन में 26.2 मील से अधिक की दूरी तय करनी होती है। बैक अल्ट्रा की कोई पूर्व निर्धारित लंबाई नहीं होती है। रेस लगाने वाले प्रति घंटे 4167 मील का चक्र पूरा करते हैं। यह सब लूप में मौजूद होता है और जो भी धावक आखिरी लूप तक जाता है उसी की जीत होती है।