{"vars":{"id": "112803:4780"}}

India Tourist Spot: बस एक रात रूकने के लिए इस राजा नें बनाया इतना बड़ा महल, जिसे बनाने में ही लग गया 20 साल का समय!

 
India Best Tourist Spot: भारत में एक से बढ़कर एक भव्य इमारत देखने को मिल जाएगी। सुंदर महल और उनसे जुड़ी ढेरों कहानियां। ये भव्य और सुन्दर इमारते आज पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी है। इन इमारतों में से बहुत सी इमारतों को पर्यटन स्थल में बदल दिया गया है। इन इमारतों से जुड़ी बहुत सी बातें हैं। आज हम आपके लिए पहले के समय में बनाई गई इन भव्य इमारतों में से एक से जुड़ी रोचक बात बताने जा रहे हैं। तो चलिए शुरू करते हैं।   Daink Haryana News: Tourist Place: भारत में बना एक ऐसी सुंदर महल जिसे बनाने में लगा 20 साल से भी ज्यादा का समय। लेकिन जिसके लिए इसे बनाया गया था वो इसमें बस एक रात के लिए ही रूका। है ना मजेदार बात बस एक रात के लिए 20 साल से भी ज्यादा समय में तैयार किया गया महल।   यह सत्य है। यह महल एक मित्र ने अपने दुसरे मित्र के लिए बनवाया था। यह महल मध्य प्रदेश के ओरछा ( Orchha of Madhya Pradesh)में बना है। इसका निर्माण औरछा के राजा वीर सिंह(King Veer Singh of Orchha)ने अपने मित्र जहांगीर( Jahangir)के लिए बनवाया था। इस महल का निर्माण करते-करते 22 साल का समय लग गया। Read Also: Funny Jokes: हरियाणवी शुद्ध देशी चुटकुले सबसे दिलचस्प बात तो यह थी कि जिस महल को बनाने में इतना समय लगा, उसे केवल जहांगीर के एक रात ठहरने के लिए बनाया गया था। जिसे बनाने में इतना समय लगा हो तो आप उसकी भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं। इसमे क्या-क्या सुविधा होगी। दुशमन तो क्या यहां परिंदा भी पर नही मार सकता था।   इस महल में कला का बेहद नमूना देखने को मिलता है, जो पर्यटकों का ध्यान अपनी और आकर्षित करता है। इससे मुगल तथा बुंदेल कला का सुंदर नमूना देखने को मिलता है। इस सुंदर और भव्य इमारत को देखने के लिए आने जाने वालों की भीड़ लगी रहती है। लोग इस महल के विशाल गेट तथा चर्चित सीढ़ियों को देखने के लिए दौड़े चले आते हैं। Read Also:  Tata IPL 2023 : राजस्थान रायलस ने चैन्नई को हराकर कायम किया नया रिकार्ड इस महल का निर्माण जहांगीर की सुरक्षा को देखते हुए बेहद ही सुरक्षित ढ़ंग से बनाया गया था। ताकि दुश्मन अंदर प्रवेश ना कर सके। इस महल को जहांगीर महल( Jahangir Mahal) तथा सलीम महल ( Salim Mahal)के नाम से भी जाना जाता है।   आज के समय में जहां मित्रता बस नाम की ही रह गई है, तो उस समय में एक मित्र ने दुसरे मित्र के लिए बस एक रात रूकने के लिए ऐसे भव्य महल का निर्माण किया, जिसे बनाने में ही 22 साल तक का समय लग गया। इसे पर्यटन स्थल में बदल दिया गया है। जिसे आए दिन बहुत से लोग देखने आते हैं।