{"vars":{"id": "112803:4780"}}

Kisan Yojana : खाते में नहीं आए हैं 13वीं किस्त के पैसे, कर ले ये काम

 
Dainik Haryana News : PM Kisan Samman Nidhi Yojana Updtae Today : पीएम किसाना योजना के 13वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों को सरकार की और से किस्त को जारी कर दिया गया है। इस योजना का लाभ अबकी बार 8 करोड़ किसानों को मिला है, जिसके लिए 16 करोड़ रूपये की रकम हो जारी किया गया है।       इसके बाद भी कुछ किसान ऐसे हैं जिनके खाते में पैसे ट्रांसफर नहीं किए गए है, इसके पीछे कुछ कारण हैं जो आपके लिए जानना जरूरी हैं तो चलिए हमारी खबर में जानते हैं किसानों को 13वीं किस्त का पैसा ना मिलने के कारण।   Read Also: Target Killing : पुलवामा में एक बार फिर मुठभेड़, एक आतंकी को मार गिराया   जानें कौन से हैं कारण?     सबसे पहले तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ दिन पहले ही सरकार की और से ई केवाईसी करने के लिए कहा गया था। जिन किसानों ने अपने खाते की ई-केवाईसी(e-KYC) नहीं की है उनके खाते में पैसे नहीं आए हैं। दूसरा भूलेखों के सत्यापन में जमीन का रिकॉर्ड भी गलत मिल रहा है तो उसके खाते में भी पैसे नहीं आए हैं।       इसके लिए आपको सबसे पहले इन शर्तों को पूरा करना होगा उसके बाद ही आपके खाते में पैसे आएंगे। इसके अलावा जो भी आपने अपना बैंक खाता दिया है वो सही तरीके से मेच नहीं हो रहा है जिसके कारण भी आपका पैसा रूक गया है।   Read Also: Income Tax : आमजन को लगा तगड़ा झटका, हेल्थकेयर पर बढ़ा दिया इतना टैक्स! चेक करें लिस्ट में अपना नाम :         अगर आप लिस्ट में अपना नाम चेक करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। उसके बाद वहां पेज खुलेगा और फॉर्मर पर क्लिक करें तो आपको अपना नाम दिख जाएगा। इसके अलावा आप ई -मेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर भी मैसेज कर सकते हैं, या पीएम किसान योजना(PM Kisan Yojana) के हेल्पलाइन नंबर पर 11261 पर भी फोन कर सकते हैं। इसके अलावा आप 1800115526 या 011-23381092 पर भी फोन या मैसेल कर सकते हैं।