{"vars":{"id": "112803:4780"}}

Labor family got gold worth 7 crores: मजदूर परिवार को मिला 7 करोड़ का सोना, लेकिन ना मिलने की मांग रहे दुआ

 
Laborer got 240 gold coins: एक मजदूर परिवार को मिला करोड़ों का सोन। लेकिन मजदूर परिवार कह रहा अगर नहीं मिलता तो ही अच्छा था। 240 सोने के सिक्के मिलने पर एक मजदूर परिवार का कहना है कि उनके पास एक भी सिक्का नहीं बचा, सब पुलिस वालों ने लुट लिया। Dainik Haryana News: #Madhya Pradesh News(ब्यूरो):मध्य प्रदेश के आलीराजपुर जिले के पहाड़ियों में बसा बेजडा गांव में तब हडकंप मच गया जब एक मजदूर को 240 सोने के सिक्के मिले। एक मजदूर को खुदाई में 240 सोने के सिक्के मिले तो वो अपने साथ उनको घर ले आया। इसके बाद सुनार से इनकी चैकिंग करवाई गई तो पता चला की सिक्के बहुत पुराने हैं और सोने के हैं। इसके बाद से ही हडकंप मच गया। देर रात को 4पुलिस वाले आए और सभी सिक्के अपने साथ ले गए। मजदूर और उसकी पतनी को गुजरात पुलिस अपने साथ ले गई है। परिवार के अन्य सदस्यों से बात करने पर पता चला की वो पिछले साल दिसंबर के महीने में गुजरात राज्य के वलसाडा में गए थे, वहीं से ये सिक्के अपने साथ लेकर आए थे। हमें तो इस बारे में जानकारी ही नहीं थी कि हमारे घर में इतने सोने के सिक्के रखे हैं। मजदूर के परिवार का कहना है कि वो इन सिक्को को चोरी करके नहीं लाए थे। इसलिए उनके परिवार के सदस्यों को छोड़ दिया जाए। Read Also: Sidhu Moosewala : सिद्धू मूसेवाला का एक और आरोपी गिरफ्तार, UAE में बैठा था छिपा

सोने के सिक्के हैं आजादी से पहले के

पुलिस ने बताया कि सोने के सिक्के पर जार्ज पंचम 1922 लिखा हुआ था। गुजरात पुलिस मजदूर रकमु बाई और उसके पति को वहां लेकर पहुंच है जहां से ये सिक्के मिले थे। पुलिस का कहना है कि इससे सिक्को के असली मालिकों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। हमें 1950 तक का उस परिवार का रिकार्ड मिल चुका है। यहां दो भाई रहते थे जो संपन परिवार था। एक भाई के लड़के विदेश चले गए तथा दूसरे के लड़के जुवारी थे जो यहीं रह रहे हैं। जिनके घर से ये सिक्के मिले हैं वो शब्बीर भाई बलियावाला है। Read Also: Sidhu Moosewala : सिद्धू मूसेवाला का एक और आरोपी गिरफ्तार, UAE में बैठा था छिपा जिन मजदूरों को ये मिले थे उनहोंने 4 पुलिस वालों पर सोने के 240 सिक्के लेकर जाने का आरोप लगया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि जो पुलिस कर्मी सोने के सिक्के लेकर गए हैं वो अभी फरार चल रहे हैं। उनके पकड़े जाने पर जांच के बाद ही पता चलेगा की सिक्के उनके पास हैं या नहीं।