{"vars":{"id": "112803:4780"}}

Largest Districts Of India : 752 जिलों में भारत के 5 सबसे बड़े जिले शामिल, चेक करें अपने जिले का नाम

 
Largest Districts : देश में कुल 752 जिले हैं। हर साल आंकड़े जारी होते हैं जिसमें इस साल देश के सबसे बड़े पाचं जिलों के बारे में बताया गया है। देश में 28 राज्य हैं और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। तो चलिए आज हम आपके सामने ऐसी लिस्ट लेकर आए हैं जिसमें देश के पांच सबसे बड़े जिलों के बारे में बताया गया है। अंत तक बने रहें हमारे साथ। Dainik Haryana News,Largest Districts Of India(ब्यूरो): भारत में सभी जिलों और राज्यों की अपनी कहानी और इतिहास है। हर एक जिले की संस्कृति है जिसे देखने के लिए पर्यटक विदेशों से भी आते हैं। यहां पर प्रमुख प्रशासनिक कार्यालयों से लेकर बहुत से ऐसे कार्यालय शामिल हैं जहां पर बहुत सी ऐतिहासिक चीजें रखी हुई हैं। तो चलिए जानते हैं कि कौन से भारत के पांच सबसे बड़े जिले हैं। READ ALSO :New Zealand vs Afghanistan Live: जीत के लिए अफगानिस्तान को चेस करना होगा बड़ा स्कोर

कौन सा है भारत का सबसे बड़ा जिला?

भारत में सबसे बड़े जिले की बात की जाए तो वह गुजरात का कच्छ जिला है। कच्छ रण के लिए भी जाना जाता है। यहां पर दुनिया का सबसे बड़ा रेगिस्तान भी है जिसे थार रेगिस्तान के नाम से जाना जाता है। जिला 45,674 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जो कि गुजरात का 23.27 फीसदी हिस्सा है। इस जिले में 10 तालुका, 939 गांव और 6 नगर निगम हैं।

दूसरा जिला :

लद्दाख का लेह जिला भारत का दूसरा सबसे बड़ा जिला है इसका क्षेत्रफल 45,110 वर्ग किलोमीटर है। यह बर्फ से ढके पहाड़ व जांस्कर और काराकोरम पर्वतमाला में आसमान को भेदने वाले पहाड़ों का शहर है, जो कि एक ठंडे रेगिस्तान के रूप में भी जाना जाता है।

तीसरा सबसे बड़ा जिला :

सबसे बड़ा तीसरा जिला राजस्थान का जैसलमेर है जिसका क्षेत्रफल 38,401 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है और इसकी स्थापना 1156 इस्वी में भाटी राजा जैसल ने की थी। जिसका नाम ब्लू सिटी है। READ MORE :Haryana Ropeway : हरियाणा में बनने वाले पहले रोपवे का इतना काम हुआ पूरा, जानें कब से होगा शुरू

चौथा सबसे बड़ा जिला :

देश का चौथा सबसे बड़ा जिला बीकानेर है जिसका क्षेत्रफल 30,247.90 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। बीकानेर अपने यहां के खूबसूरत किले और हवेलियों के लिए जाने जाते हैं। यहां की नमकीन भी देश में फेमस है।

पांचवा सबसे बड़ा जिला :

चौथे नंबर की बात की जाए तो यह भी राजस्थान का ही सबसे बड़ा जिला है जिसका नाम बाडमेर है। इस जिले का कुल क्षेत्रफल 28,387 वर्ग किलोमीटर है। इस जिले में मंदिरों की संख्या काफी ज्यादा है जहां पर शिव मंदिर, किराडू मंदिर, चिंतामण्णी पार्श्चनाथ जैन मंदिर है जिनके लिए ये जिला प्रसिद्ध है।