{"vars":{"id": "112803:4780"}}

Latest News : फलदार पौधे लगाने पर 70 प्रतिशत तक दिया जाता है अनुदान

 
Latest News : इचओआरटीएनईटी डॉट जीओवी डाट इन( hortnet. gov.  in) पर आप अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। सरकार की और से जानकारी दी जा रही है कि अगर आप फल वाले पोधै लगाते हैं तो आपको सरकार की और से आर्थिक मदद दी जाएगी। आइए खबर में जानते हैं इसके बारे में पूरी जानकारी। Dainik Haryana News :#PM Scheme (नई दिल्ली) : इचओआरटीएनईटी डॉट जीओवी डाट इन( hortnet. gov.  in) पर आप अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। सरकार की और से जानकारी दी जा रही है कि अगर आप फल वाले पोधै लगाते हैं तो आपको सरकार की और से आर्थिक मदद दी जाएगी। आइए खबर में जानते हैं इसके बारे में पूरी जानकारी। आने वाले मौसम मे जो किसान फल दार पौधे लगा कर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करना चाहते हैं उनके लिए सरकार की तरफ से बागवानी विभाग के माध्यम से 50 से 70 प्रतिशत तक अनुदान का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि किसान राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड से अधिकृत नर्सरी से ही पौधें खरीदे व पौधे के बिल के साथ-साथ उस नर्सरी की राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड द्वारा प्रमाणित सर्टिफिकेट की प्रति भी प्राप्त करें. READ ALSO : Salary Hike : हरियाणा सरकार ने गेस्ट टीचरों की सैलरी में किया बंपर इजाफा क्योंकि अनुदान प्राप्त करने के लिए फलदार पौधो का बिल व राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड से अधिकृत नर्सरी की सर्टिफिकेट विभाग में जमा करवाना आवश्यक है।उन्होंने बताया जो किसान बाग लगाने के इच्छुक हैं वो विभाग की वेबसाइट एचओआरटीएनईटी डॉट जीओवी डॉट इन ( hortnet. gov.  in)पर अपना पंजीकरण व जरूरी दस्तावेज अपलोड करवाएं। READ MORE : Share Market:खेल कूद की उम्र में खड़ा कर दिया करोड़ों का बिजनेस, जानें सफलता की कहानी उन्होंने बताया कि जिला में जो अनाधिकृत नर्सरियां फलदार पौधे बेच रही है उनको नोटिस जारी कर दिया गया है। इसके बावजूद भी यदि किसी नर्सरी पर फलदार पौधों की उपलब्धता या बिक्री करते हुए पाया गया तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी। इस संबंध में किसान भी ब्लॉक उद्यान विकास अधिकारी को जानकारी दे सकते हैं।