{"vars":{"id": "112803:4780"}}

Longest Bridge In India: भारत के सबसे लंबे ब्रिज,जो जोड़ते हैं एक राज्य को दूसरे राज्य से

 
Top 10 Longest Bridge: भारत में सड़कों का नव निर्माण कार्य बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत में बनने वाले हाइवे जो एक राज्य को दूसरे राज्यों से जोड़ने का काम करते हैं। देश में सड़कों का जाल तेजी से बिछ रहा है।अब बात करते है भारत के सबसे लंबे पुल की जिसकी लंबाई 9.15 किलोमीटर है। जो दो राज्य असम और अरूणांचल प्रदेश को आपस में जोड़ता है। 2017 में बनकर तैयार हुए इस पुल का नाम है।ढोला सादिया (D hola Sadiya)पुल।       Dainik Haryana News: Breaking News: आज हम आपको इनही सड़कों पर बनने वाले पुलों की जानकारी देने जा रहे हैं। कुछ ऐसे भी पुल हैं जिनकी गिनती देश के सबसे लंबे और चौड़े पुलों में होती हैं। आज हम आपको भारत के सबसे लंबे पुल कौनसे हैं, बताने जा रहे हैं, जानने के लिए बनें रहे हमारे साथ अंत तक     1. मुंबई में बना 5.6 किलोमीटर लंबा और देश का सबसे चौड़ा केबल स्टाइल पुल जो बांद्रा को दक्षिण मुंबई में स्थित वर्ली को आपस में जोड़ता है। इसे बांद्रा वर्ली सी लींक ( Bandra Worli Sea Link) के नाम से जाना जाता है। इसका दूसरा नाम राजीव गांधी सी लिंक भी है।       2. दक्षिण में पटना को उतर के हाजीपुर से जोड़ने वाला पुल। जिसका निर्माण 1972 में शुरू हुआ और लगभग 6से7 साल के बीच 1978 मे तैयार हुआ। इसकी लंबाई 5.75 किलोमीटर है। देश का तीसरा सबसे लंबा पुल महात्मा गांधी सेतु ( Mahatma Gandhi Setu), जोकी बिहार की राजधानी पटना में गंगा नदी पर बना है।     3.यह पुल देश का दुसरा सबसे लंबा पुल कहलाता है। इसकी लंबाई 6.2 किलोमीटर है। यह पुल दिबांग नदी पर बना है। इसलिए इसका नाम भी दिबांग रिवर ब्रिज ही रखा गया है।सिकांग रिवर सिस्टम में फैला यह पुल NH13 ट्रांस अरूणांचल प्रदेश हाइवे के एक हिस्से के रूप में पुरा किया गया था। साल 2018 में इसे पुरा किया गया था।       4.अब बात करते है भारत के सबसे लंबे पुल की जिसकी लंबाई 9.15 किलोमीटर है। जो दो राज्य असम और अरूणांचल प्रदेश को आपस में जोड़ता है। 2017 में बनकर तैयार हुए इस पुल का नाम है।       ढोला सादिया (D hola Sadiya)पुल, जोकी असम के तिनसुकिया में लोहित नदी पर बना यह पुल देश का सबसे लंबा पुल कहलाता है। ढोला सादिया ब्रिज को भूपेन हजारिका ( Bhupen Hazarika Bridge)पुल के नाम से भी जानते हैं। यां यूं कहलें की इसको इसी नाम से ज्यादा जाना जाता है।