{"vars":{"id": "112803:4780"}}

North Korea : हजारों मांओं के सामने क्यों रोने लगा उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग?

 
North Korea Latest News : 3 दिसंबर को राजधानी प्योंगयांग में नेशनल मदर्स मीटिंग में थे जब वो महिलाओं से ज्यादा बच्चों को पैदा करने की गुहार लगाती दिख रहे थे। उत्तर कोरिया के तानाशाह अपनी आंखों को रूमाल के साथ पोंछते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान वो अपने देश की माताओं को ज्यादा से ज्यादा बच्चों को जन्म देने के लिए कह रहे हैं। Dainik Haryana News,North Korea Today News(New Delhi): उत्तर कोरिया का तानाशाह कितना खतरनाक है ये तो पूरी दुनिया जानती है। उनके उसूल इतने पक्के हैं कि अगर कोई छोटी सी भी गलती कर देता है तो उसे गोली मार दी जाती है। यहां तक कि अगर कोई मीटिंग के दौरान सो जाए तो उसे गोली मार दी जाती है। लेकिन क्या हो जब सुबक-सुबक कर रोने लगा तानाशाह। READ ALSO :Eye Exercise : आंखों की थकावट को दूर करने के लिए कर लें ये 5 एक्सरसाइज, नहीं होगी रोशनी कम

सुबक-सुबक कर रोने लगा तानाशाह :

ये बात सुनकर आपको थोड़ी अजीब सी लग रही होगी कि तानाशाह हजारों मांओं के सामने रोन लगे और साथ में सभी मां भी रोने लगी। देश में तेजी से गिरती जन्म दर पर चर्चा के समय पर किम जांंग रोने लगे और अब वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और उनको रोते हुए देखा जा रहा है। उत्तर कोरिया के तानाशाह मांओं के सामने ज्यादा से ज्यादा जन्म दर की गुहार लगा रहे थे, क्योंकि देश में जन्म दर लगातार गिरती जा रही है। देश की मांओं के सामने वो भीख मांग रहे थे। 3 दिसंबर को 'राजधानी प्योंगयांग' में 'नेशनल मदर्स मीटिंग'( National Mothers Meeting) में थे जब वो महिलाओं से ज्यादा बच्चों को पैदा करने की गुहार लगाती दिख रहे थे। उत्तर कोरिया के तानाशाह अपनी आंखों को रूमाल के साथ पोंछते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान वो अपने देश की माताओं को ज्यादा से ज्यादा बच्चों को जन्म देने के लिए कह रहे हैं। READ MORE :Amit Shah Speech Parliament: संसद में अमित शाह ने गिना दिए नेहरू के ब्लंडर, बरसों पुरानी बात के छेड़े तार किम जोंग का कहना है कि हमें एक दूसरे की मदद करनी चाहिए ताकि आगे आने वाले समय में किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े। बच्चों की देखभाल करना प्रभावी ढंग से शिक्षित करना समाज का सबसे बड़ा गुण है। यूएन के अनुसार हाल ही के दशकों के दौरान उत्तर कोरिया में जन्म दर तेजी से गिरती दिखाई दे रही है। देश की औसत प्रजन्न दर या जन्म लेने वाले बच्चों की औसत संख्या साल 2023 में 1.8 रिकॉड की गई है जो काफी कम है।