{"vars":{"id": "112803:4780"}}

Online Documents : सरकारी दफ्तरों के नहीं काटने होंगे चक्कर, ये वेबसाइट दे रही सब सुविधा

 
Dainik Haryana News : Online Documents Apply : जैसा की आप जानते हैं हमें किसी भी काम को करवाने के लिए सरकार के दफ्तरों में जाना पड़ता है और एक दिन में हमारा काम भी नहीं हो पाता। जैसे, हमें अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए, वीजा बनवाने के लिए या और किसी भी काम को करने के लिए हमें काफी समय को खराब करना पड़ता है।     लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि, एक वेबसाइट से ही आप सभी कामों को कर सकते हैं और आपके परेशान होने की भी आवश्यकता नहीं होगी। अगर आप भी अपने किसी भी कागजात को बनवाने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको ऐसी साइट के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको सभी दस्तावेज बनाने की सुविधा दे रही है आइए खबर में जानते हैं इसके बारे में।   Read Also: Vande Bharat Express : दो और वंदे भारत एक्सप्रेस पटरियों पर दौड़ने को तैयार! जानें कौन से होंगे रूट? जानें इस वेबसाइट के बारे में?     दरअसल, जिस साइट की हम बात कर रहे हैं वो नेशनल गवर्नमेंट सर्विेसेज पोर्टल( National Government Services Portal) हैं जो आपको सभी दस्तावेज बनाकर देता और आपको सरकार की सभी जरूरी सेवाओं को देता है। इस साइट पर आप कोई भी सरकारी दस्तावेज बनवा सकते हैं जो आपके लिए जरूरी होता है। इस तरह से आप किसी भी सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाने से बच सकते हैं और अपने घर बैठ कर ही सारे कामों को कर सकते हैं।   Read More : Box Office Collection : ‘पठान’ उड़ा रही गर्दा, 8 दिन मे किया इतना कलेक्शन   अगर आप इसे अपने फोन में रखते हैं तो सरकार के द्वारा चलाई गई हर एक लाभकारी योजना के बारे में आपको अपडेट मिलती है। जैसे आधार कार्ड को पैन से लिंक करवाना, ईकेपाईसी(e-KYC) करवाना, सरकारी पेंशन स्कीम, नया टैक्स स्लैब(New Tax Slab), आदि। कई ऐसी योजनाओं के बारे में आपके जानकारी मिलती है जिसके बारे में कई बार आपको पता ही नहीं चलता और आप पछताते रह जाते हैं।