{"vars":{"id": "112803:4780"}}

Passport Rules : पासपोर्ट बनवाने संबंधी नियमों में बदलाव, आज ही कर लें चेक

 
Passport Rules Changed : अगर आप नए पासपोर्ट को अप्लाई करना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है। पासपोर्ट बनवाने के लिए नियमों में सरकार ने बदलाव कर दिया है। आइए हम आपको बताने जा रहे हैं कौन से नियमों में बदलाव किए गए हैं। Dainik Haryana News,Passport New Rule(नई दिल्ली): जब हम विदेश जाने की सोचते हैं तो इसके लिए सबसे पहले पासपोर्ट होना जरूरी है। दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दें, अब पासपोर्ट अप्लाई करने की प्रक्रिया में बदलाव हो गया है जो अब पहले से भी ज्यादा आसान हो गई है। अब से आप डिजीलॉकर द्वारा भी अपना पासपोर्ट अप्लाई कर सकते हैं। आइए खबर में जानते हैं इसके बारे में। READ ALSO :Business Ideas : कुछ बिजनेस आईडिया जो कम खर्च में आपको अधिक मुनाफा देगा

ऐसे करें पासपोर्ट अप्लाई?

डिजीलॉकर से आपको अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां पर सभी मांगे गए कागजात को जमा करना होगा और सभी सत्यापन करने होंगे। अगर आप पासपोर्ट बनाने के लिए डिजीलॉकर का इस्तेमाल करते हैं तो किसी भी कागजात की हार्ड कॉपी की जरूत नहीं होगी। डिजीलॉकर के माध्यम से आपको जल्दी ही पासपोर्ट मिल जाएगा और प्रक्रिया में भी तेजी आएगी। पासपोर्ट बनाने की प्रक्रिया को कुशल बनाने के लिए देश में बहुत से पासपोर्ट दफ्तरों को बनाया गया है। ऐसा करने से फिजिकल पासपोर्ट की प्रक्रिया को कम करने में मदद मिलती है।

क्या होता है डिजिलॉकर?

डिजिलॉकर एक वॉलेट सेवा होती है तो भारतीय इलेक्ट्रिॉनिक्स और सूचना मंत्रालय( Indian Ministry of Electronics and Information) द्वारा लॉन्च किया गया था। इसमें आप अपने सभी कागजात को सुरक्षित रख सकते हैं और किसी तरह का चोरी का खतरा नहीं होता है क्योंकि ये पूरी तरह से सुरक्षित होता है। इसके जरिए उपयोगकर्ता ड्राइविंग लाइसेंस, मार्कशीट, वाहन पंजीकरण प्रमाण पत्र और अन्य जो भी आपके जरूत के कागजात होते हैं आप अपने फोन से ही उनका इस्तेमाल कर सकते हैं। READ MORE :Weather Update: मौसम विभाग ने दी चेतावनी, हरियाणा के 15 जिलों में बारिश का अलर्ट किया जारी। सरकार ने इसे लोगों के जरूरी कागजात को सुरक्षित रखने के लिए और सभी कामों को डिजिटल तरीके से करने के लिए बनाया गया था। अगर आपके फोन में डिजिलॉकर होता है तो आपको किसी भी कागजात की हार्ड कॉपी साथ में नहीं लेकर जानी होती है। अपने फोन में ही आप सभी कागजात को दिखा सकते हैं।