{"vars":{"id": "112803:4780"}}

PM Kisan Yojana : इतनी जल्दी पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त को लेकर सरकार ने जारी किया ताजा अपडेट

 
 Kisan Yojana : आप जानते हैं पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 14 किस्त किसानों के खाते में आ चुकी हैं। अब चार महीने बाद 15वीं किस्त आनी है लेकिन इतनी जल्दी ही सरकार ने योजना की 15वीं किस्त को लेकर ताजा अपडेट जारी कर दिया है। आइए खबर में जानते हैं सरकार का नया अपडेट। Dainik Haryana News,PM Kisan Samman Nidhi Yojana(ब्यूरो): पीएम किसान सम्मान निधि योजना( PM Kisan Samman Nidhi Yojana), जिसके तहत किसानों को साल में 6 हजार रूपये की सौगात दी जाती है। हर चार महीने बाद पात्र किसानों के खाते में दो हजार रूपये सरकार की और से उनके खाते में ट्रांसफर कर दिए जाते हैं। 14 किस्त किसानों को मिल चुकी हैं और अब किसान उम्मीद लगा रहे हैं कि किस महीने में 15वीं किस्त सरकार हमें देगी। READ ALSO :Railway Recruitment 2023 : रेलवे में 1000 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, आज ही कर लें अवेदन पीएम किसान सम्मान निधि योजना( PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की 14वीं किस्त जिन किसानों के खाते में नहीं आई है तो आपको pmkisan.gov.in की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसकी पूरी जांच करनी चाहिए और जहां भी आपके रजिस्ट्रेशन में कमी आई है उसको आप ठीक कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको अपनी 14वीं किस्त भी मिलेगी और आपको आने वाली 15वीं किस्त की सारी अपडेट मिलती रहेंगी।

इस महीने में आएगी 15वीं किस्त :

READ MORE :Haryana News: हरियाणा के मेवात में दो गुटों मे आपस में भिड़ंत, जमकर चले इंट, पत्थर, गोलियां, भगवा यात्रा के दौरान हुआ हंगामा आपकी जानकारी के लिए बता दें, अब किसानों को इंतजार है कि जल्द से जल्द 15वीं किस्त हमारे खाते में आए। बताया जा रहा है कि नवंबर और दिसंबर के महीने में किसानों की 15वीं किस्त जारी की जा सकती है। 9 करोड़ से भी ज्यादा किसान इस योजना का लाभ ले रहे हैं जिनके खाते में 18 करोड़ रूपये से ज्यादा की धनराशि ट्रांसफर की जाती है। अगर आप भी 15वीं किस्त पाना चाहते हैं तो आपको अपने खाते की ईकेवाईसी(e-KYC) और भू सत्यापन कर लेना चाहिए। इसके बिना आपके खाते में पैसे नहीं आएंगे।