{"vars":{"id": "112803:4780"}}

PM Kisan Yojana : केवल इन्हीं किसानों के खाते में आएंगे 14वीं किस्त के पैसे

 
PM Kisan Samman Nidhi Scheme : अगर आप भी ये देखना चाहते हैं कि किन किसानों को 14वीं किस्त के पैसे मिलेंगे तो सबसे पहले आपको पीएम किसान के वेबसाइट पर जाना होगा। उसके बाद आपको बेनिफिशियरी स्टेटस पर क्लिक करना होगा। यहां पर आपको अपना फोन नंबर या फिर रजिस्ट्रेशन नंबर को भरना होगा। उसके बाद आपको एक सक्रिन पर एक कैप्चा कोड नजर आएगा जिसे आपको वहां पर डालना होगा।   Dainik Haryana News : PM Kisan Yojana : दोस्तों मोदी सरकार अपने देश के किसानों की आय को दौगुना करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इन्हीं प्रयासों में से एक है पीएम किसान सम्मान निधि योजना( PM Kisan Samman Nidhi Scheme) जिसके तहत किसानों को सालाना 6 हजार रूपये की राशि दी जाती है। इस राशि को सरकार की और से हर चार महीने बाद 2 हजार रूपये दिए जाते हैं।   हाल ही के दिनों में किसानों के खाते में 13वीं किस्त के पैसे ट्रांसफर किए गए थे और अब सरकार 14वीं किस्त को भेजने की तैयारी कर रही है। अगर आप भी इस योजना का लाभ ले रहे हैं तो आज हम आपको बताने आए हैं कि किन किसानों के खाते में 14वीं किस्त के पैसे आएंगे और किन के खाते में पैसे नहीं आएंगे। सबसे महत्वपूर्ण बात के पैसे क्यों नहीं आएंगे। आइए खबर में जानते हैं पूरी जानकारी। READ ALSO : Skill Employment : कौशल रोजगार को करें बंद, और हाई भर्ती की मांग को लेकर छात्रों ने किया प्रर्दशन

जानें किन किसानों को मिलेंगे 14वीं किस्त के पैसे?

अगर आप भी ये देखना चाहते हैं कि किन किसानों को 14वीं किस्त के पैसे मिलेंगे तो सबसे पहले आपको पीएम किसान के वेबसाइट पर जाना होगा। उसके बाद आपको बेनिफिशियरी स्टेटस पर क्लिक करना होगा। यहां पर आपको अपना फोन नंबर या फिर रजिस्ट्रेशन नंबर को भरना होगा। उसके बाद आपको एक सक्रिन पर एक कैप्चा कोड नजर आएगा जिसे आपको वहां पर डालना होगा। READ MORE : Indian idol Season 13 की ट्रॉफी इस सिंगर ने की अपने नाम, विराट कोहली भी करते हैं इनको फोलो उसके बाद ही आपको अपने फोन में अपना स्टेटस नजर आएगा। वहीं से आपको पता चलेगा के आपके पैसे आएंगे या नहीं। वहीं, आपको कुछ और भी मैसेज नजर आएंगे जिसमें ई केवाईसी(e-KYC), लैंड सीडिंग, पात्रता अगर इन तीनों ही मैसेज में किसी के भी आगे नहीं यानी नो लिखा है तो समझ लें आपको 14वीं किस्त के पैसे नहीं मिलेंगे। अगर सभी के आगे हां लिखा हुआ है तो आपको पैसे मिलेंगे। इसलिए अगर आप भी अपने पैसे पाना चाहते हैं तो आज ही चेक करें।