{"vars":{"id": "112803:4780"}}

PM Kisan : किसानों को बड़ी सौगात, इस दिन खाते में आएंगे 15वीं किस्त के पैसे

 
PM Kisan Samman Nidhi Yojana : जैसा की आप जानते हैं देशभर के 9 करोड़ किसान 15वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। अगर आप भी पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस दिन किसानों के खाते में 15वीं किस्त के पैसे आएंगे। Dainik Haryana News,PM Kisan Samman Nidhi Yojana Update(चंडीगढ़): किसानों की आय को दोगुना करने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को हर साल 6 हजार रूपये मिलते हैं। पीएम मोदी हर चार महीने में दो दो हजार रूपये किसानों के खाते में डालती है। 14वीं किस्त को किसानों के खाते में सीकर राजस्थान से डाला गया था और अब किसानों को 15वीं किस्त जल्दी ही मिल सकती है। सरकार की और से जानकारी मिल रही है कि नवंबर के महीने में ही किसानों को 15वीं किस्त मिल सकती है। READ ALSO :Citroen ने लॉन्च की नई SUV, जान लें कीमत हालांकि, अभी तक किसानों को 15वीं किस्त के बारे में अधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। योजना के बारे में बात की जाए तो साल 2018 में इस योजना को पीएम मोदी की केंद्र सरकार ने शुरू किया था। इस योजना से किसानों को काफी हद तक मदद मिली है। सरकार इस योजना के पैसे सीधे ही खोते में डालती है। इस बार किसानों को उम्मीद है कि सरकार योजना की राशि को बढ़ाकर 6 हजार से 10 हजार रूपये कर सकती है।

READ MORE :IRCTC Share : रेलवे के शेयर ने लोगों की चमका दी किस्मत, चेक करें लाभ

ऐसे करें लिस्ट में अपना नाम चेक?

1.अगर आप भी लिस्ट में अपना नाम चेक करना चाहते हैं तो कुछ स्टेप को फोलो करना होगा। 2.सबसे पहले आपको इसके लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 3.इसके बाद आपको अपने राज्य, जिला, तहसील, ब्लॉक और गांव के विकल्प को चुनना है। आपसे मांगी गई जानकारी को अच्छी तरह ध्यान से पढ़ना है और भर देना है।