{"vars":{"id": "112803:4780"}}

PM Kisan : दीपावली से पहले इस तरीख को किसानों के खाते में आएंगे 2 हजार रूपये

 
PM Kisan Yojana : मोदी सरकार ने किसानों की आय को दोगुना करने के लिए ऐसी कल्याणकारी योजनाओं को शुरू किया है जिसमें से एक है पीएम किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना के तहत किसानों को सालाना आधार पर 6 हजार रूपये की धन राशि दी जाती है। किसान 15वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। आइए जानते हैं किस दिन आ सकते हैं किसानों के पैसे। Dainik Haryana News,PM Kisan Samman Nidhi Yojana(ब्यूरो): पीएम किसान सम्मान निधि योजना( PM Kisan Samman Nidhi Yojana) किसानों की आय को दोगुना करने में मददगार साबित हुई है। योजना के तहत किसानों को 4 महीने बाद दो हजार रूपये की राशि दी जाती है। 14 किस्त किसानों को मिल चुकी हैं और अब 15वीं किस्त का इंतजार हो रहा है जो नवंबर या दिसंबर के महीने में आने की उम्मीद है। केंद्र सरकार ने 14वीं किस्त को सीकर राजस्थान से किसानों के खाते में ट्रांसफर किया गया था। इस बार किसान उम्मीद लगा रहे हैं कि दीपावली से पहले खाते में सरकार द्वारा पैसे ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। READ ALSO :Free Ration Yojana Extension : फ्री राशन लेने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, इतने साल और मिलेगा फ्री राशन!

इन किसानों के खाते में नहीं आएगी 15वीं किस्त :

आपकी जानकारी के लिए बता दें, कुछ किसान ऐसे भी हैं जिनके खाते में 15वीं किस्त के पैसे नहीं आएंगे। कुछ किसानों के खाते पोर्टल के साथ लिंक नहीं है जिसकी वजह से उनको पैसे नहीं मिलेंगे। जांच के दौरान कुछ अपात्र किसानों का पता लगाया गया है जिसके बाद सरकार ने ईकेवाईसी की प्रक्रिया को शुरू किया है,इसके लिए जमीन के सत्यापन और आधार कार्ड की सीडिंग करना जरूरी है। अगर आपने भी अभी तक इस प्रक्रिया को नहीं किया है तो तुरंत ही इसे करा लेना चाहिए, नहीं तो आपको अपात्र मान लिस्ट से नाम काट दिया जाएगा।

ऐसे कराएं e-KYC?

READ MORE :Health Tips : अपना लें ये 5 आदतें, नहीं दिखेगा बुढ़ापा ईकेवाईसी(e-KYC) कराने के लिए आपको सबसे पहले पीएम किसान की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। उसके बाद फॉर्मल कॉर्नर पर जाकर ईकेवाईसी(e-KYC) पर क्लिक करें। वहां पर पेज खुलेगा और आपको मांगी गई सभी जानकारी को भर देना है। सभी जानकारी को भरने के बाद आपके रजिस्ट्र मोबाइल नंबर पर ओटीपी(OTP) आएगा उसे दर्ज कराकर सबमिट कर देना है। इस प्रक्रिया के बाद आप लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं।