{"vars":{"id": "112803:4780"}}

PM Yojana : 13वीं किस्त की डेट फिक्स! जानें कम आएंगे खाते में पैसे?

 
Dainik Haryana News :  PM Kisan Yojana Update : देश के करोड़ों किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त का इंतजार है। कुछ महीने पहले सरकार की और से 12वीं किस्त किसानों को दी जा चुकी है और अब किसानों को बेसब्री से 13वीं किस्त का इंतजार हो रहा है।       सरकार की और से जानकारी मिल रही है कि आने वाली 24 फरवरी को देश के किसानों को 13वीं किस्त जारी कर दी जाएगी। पीएम किसान सम्मान निधि योजना( PM Kisan Samman Nidhi Scheme) के तहत किसानों के खाते में सालाना 6 हजार रूपये सरकार की और से दिए जाते हैं और इन पैसों को हर तीन महीने बाद 2 2 हजार करके खातों में डाला जाता है।   Read Also : First Hydrogen Train : हरियाणा के इस जिले से चलने जा रही देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन!   हाल ही में सरकार की और से कहा गया था कि इस योजना में लाभ लेने वाले किसानों की संख्या को बढ़ाकर 3.16 करोड़ से 10.45 करोड़ रूपये कर दिया जाएगा। इस योजना के लिए जिन किसानों के पास जमीन कम है या फिर भूमि फसल उगाने योग्य नहीं है उन्हीं को इसका लाभ दिया जाएगा,       जो लोग हर महीने 10 हजार रूपये कमा रहे हैं उन लोगों को इसका लाभ नहीं मिलेगा और लोग नौकरी कर रहे हैं, जिनकी हर माह पेंशन आ रही है उन लोगों को किसी भी प्रकार का इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। बताते चलें, जिन लोगों ने अभी तक ई केवाईसी नहीं करवाई है उन लोगों के खाते में भी पैसे नहीं आएंगे।     कैसे करें लिस्ट में अपना नाम चेक?   Read Also: Earthquake : भूकंप के तांडव के बाद अब, तुर्किये में 2.5 करोड़ लोग बीमार   अगर आप भी पीएम किसान योजना में अपना नाम चेक करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले कुछ स्टेप्स को फोेलो करना होगा उसके बाद ही आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।     जैसे सबसे पहले आपको पीएम किसान वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा। उसके बाद भारत के नक्शे पर जाकर पीले रंग पर डैशबोर्ड पर नेविगेट करना होगा और एक नया पे खुल जाएगा। उसके बाद अपने राज्य, जिला, गांव आदि का चयन करना होगा और शो बटन पर क्लिक करना होगा। साथ ही आपको अपना नाम दिख जाएगा।