{"vars":{"id": "112803:4780"}}

Rahul Gandhi: बीजेपी पर जमकर बरसे राहुल गांधी

 
India Politics: कल 23 जून को विपक्ष एकता बैठक में राहुल गांधी ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की नफ़रत को नफ़रत से नहीं खत्म किया जा सकता। नफरत को प्यार से ही खत्म किया जा सकता है। साथ में यह भी कहते नजर आए की कांग्रेस का DNA बिहार में है। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बहुत से लोग मिले जो बिहार से थे। Dainik Haryana News: #Congress(ब्यूरो): राहुल गांधी ने तंज कसते हुए कहा जैसे ही कांग्रेस एक साथ खड़ी हुई, कर्नाटक से BJP का सफाया हो गया। अब जनता समझ चुकी है। हम सब मिलकर BJP को हराने जा रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पोस्टर लगाते हुए एक मजदूर के गिरने से उसके पैर हाथ टूट गया था। जिसके बाद कांग्रेस पार्टी ने उसके लिए मकान बनाया और चाबी उसको सोंप दी गई है। साथ में राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना तथा मध्य प्रदेश पर कहा की अब BJP नही जीतेगी। Read Also: Railway News : जानिए, रेल की पटरियों पर क्यों नहीं लगता जंग पुरा देश समझ चुका है की ये लोग 2,4 लोगों को फायदा पहुंचाने में लगे हैं। कांग्रेस पार्टी का काम है गरीबों के हित में काम करना तथा कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को बब्बर शेर कहकर पुकारा। राहुल गांधी का कहना है कि कांग्रेस पार्टी लोगों की विचारधारा के लिए लड़ती है। आपकी रक्षा करना ही कांग्रेस पार्टी का काम है। इस बार हम सब मिलकर BJP को हराएंगे। Read Also: Second Taj Mahal : बेटे ने मां की याद में बनवाया दूसरा ताजमहल, जानें कहा बनी ये खूबसूरत इमारत राहुल गांधी ने कर्नाटक में BJP पर तंज कस्ते हुए कहा की आप सब ने देखा होगा की BJP के नेताओं ने कर्नाटक में बड़े-बड़े भाषण दिए और जीत का दावा किया, लेकिन नतीजा आपके सामने है।