{"vars":{"id": "112803:4780"}}

Rajasthan : देवी मां के इस मंदिर में रहते हैं हजारों चूहे, मां के साथ इनकों चढ़ाया जाता है चढ़ावा

 
Rajasthan Temple : देश में बहुत से खूबसूरत मंदिर हैं जहां पर हजारों लोग हर रोज पूजा करने के लिए आते हैं। आज हम आपको राजस्थान के एक ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं जो चूहों के लिए प्रसिद्ध है। आइए जानते हैं आखिर क्यों इस मंदिर में इतने चूहे रहते हैं। Dainik Haryana News,Rajasthan Temple News(नई दिल्ली): राजस्थान के बीकानेर में एक ऐसा माता रानी का मंदिर है जो चूहों की वजह से प्रसिद्ध है। इस मंदिर को संगमरमर के पत्थन से बनाया गया है जिसे 20वीं शताब्दी में बीकानेर के महाराजा गंगा सिंह ने बनावाया था। यहां पर मां दुर्गा के अवतार की पूजा होती है और मूर्ती मंदिर के अंदर गर्भगृह में है। यहां पर माता रानी की मूर्ती के साथ उनके अन्य रूपों की और बहनों की भी मूर्तियां हैं। READ ALSO :GST Council : आमजन से जुड़ी ये चीजें हुई महंगी और सस्ती, जान लें अभी लेकिन इस मंदिर में बताया जा रहा है कि 25 हजार से भी ज्यादा चूहे रहते हैं जिन्हें कब्बा नाम से जाना जाता है। मंदिर में इन चूहों को पवित्र माना जाता है। बताया जाता है कि ये सभी चूहे सेना में सैनिक होते थे जो युद्ध को छोड़कर भाग गए थे, इनको सजा के रूप में मौत मिली थी। लेकिन माता रानी ने उन्हें बचा लिया और चूहों के रूप में अपने मंदिर में इन्हें शरण दी थी। READ MORE :Free Mobile Plan : फ्री मोबाइल योजना के तहत अब इन लोगों को भी मिलेगा मोबाइल फोन वहां पर हजारों चूहों के बीच में एक सफेद चूहा भी है और अगर किसी को वो दिख जाता है तो माना जाता है कि वो भाग्यशाली है जिसे ये दिख जाता है, क्योंकि इसे माता रानी का रूप माना जाता है। अगर किसी से एक भी चूहा मर जाता है तो उसे ठोस सोने से बना उसी आकार का चूहा माता के मंदिर में देना होता है, वरना पाप लगता है।