{"vars":{"id": "112803:4780"}}

Rajya Sabha New Rules: राज्यसभा के बदले नियम, अब इन कामों की राज्यसभा में इजाजत नहीं

 
Rajya Sabha Winter Session 2023: अब विंटर सेशन के सुरूआत होने से पहले ही राज्यसभा(Rajya Sabha New Rules) के नए नियम लागू किए जाने हैं। पहले से अब 16 नए नियम बदले हुए हैं। अब इन नए नियमों के साथ विंटर सेशन की शुरूआत होने वाली है। एक नजर में जानें राज्यसभा के नए नियमों के बारे में। Dainik Haryana News: Rajya Sabha Dec Session 2023(ब्यूरो):  विंटर सेशन 4 दिसंबर से शुरू होने वाला है। इससे पहले एक बात जाननी जरूरी है। जो भी राज्यसभा सांसद इस इसका हिस्सा रहने वाले हैं उनके लिए ये नए नियम जानना बहुत जरूरी है, नहीं तो मुश्किलें बढ़ सकती हैं राज्यसभा सांसदों की। किन नए निर्देशों के साथ होन वाला है 4 दिसंबर से विंटर सेशन। नए नियम 1.जब तक सभापति महोदय नोटिस स्वीकार ना करें और इसकी जानकारी अन्य सांसदों को न दे दें, तब तक नोटिस सार्वजनिक नहीं होने चाहिए। Read Also: Share Market : 4 महीने में ही निवेशकों को दिया 269 प्रतिशत का रिटर्न, मालामाल हो गए शेयरधारक 2.जो भी सवाल राज्यसभा में उठाए जाते हैं वो बाहर पब्लिस नहीं होने चाहिए। 3. सदन में जो तख्तियां लहराई जाती थी उन पर रोक लगा दी गई है। 4. अब सेसदन में वंदे मातरम, थैंक्स, थैंक्यू, और जय हिंद जैसे नारे लगाने पर रोक। 5. जहां सभापति महोदय बैठते हैं उनके आसन को पिठ नहीं दिखाई जाए। 6. जो भी वयवस्था सभापति सदन के अंदर देते हैं बाहर उनकी आलोचना नहीं होनी चाहिए। 7. जो परंपराऐं और तौर तरीके 2022 में प्रकाशित हैंडबुक में उल्लेख किए गए हैं,राज्यसभा सदस्यों को उनहे याद दिलाया गया है। 8. सभापति के बोलते समय सदन में शांति बनाए रखना जरूरी है। 9. सभापति बोल रहे हों तो कोई भी सदन न छोड़े। 10. सदन के सदस्यों को लिखित भाषण नहीं पढ़ने चाहिए। 11. अटेंडेंड के हाथों पर्ची भेज सदस्य सभापति के पास पहुंचे नाकी सीधे। 12. सदन में एक साथ 2 सदस्य खड़े नहीं हो सकते। Read Also: Rojgar Mela : रोजगार मेले में 24 कंपनियां करने जा रही 4,490 पदों पर भर्ती, इन युवाओं को मिलेगा मौका 13.संसद के परिसर में धूम्रापान पर सख्त पाबंदी। 14. जब सदन की कार्यवाही चल रही हो तो वीडियोग्राफी नहीं करनी। 15. 60 दिनों तक अगर कोई सांसद बिना जानकारी दिए गैर हाजिर रहता है तो उसकी सीट को खाली घोषित कर दिया जाएगा। 16. सदन में सांसदों की उपस्थिति दर्ज होनी जरूरी।