{"vars":{"id": "112803:4780"}}

Sarkari Yojana For Woman : इस योजना के तहत सरकार महिलाओं को दे रही 3 लाख रूपये की सौगात

 
Govt. Scheme : अगर आप भी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेना चाहते हैं तो आज हम आपको ऐसी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके तहत महिलाओं को तीन लाख रूपये की सौगात दी जाती है। तो चलिए खबर में जानते हैं इस योजना के बारे में पूरी डिटेल से। Dainik Haryana News,Sarkar Scheme For Girls(New Delhi): सरकार महिलाओं को सशक्त स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही हैं जिनके माध्यम से महिलाओं को आर्थिक सहायता से लेकर स्वरोजगार स्थापित करने में सहायता प्रदान की जाती है। हरियाणा सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में हरियाणा मातृशक्ति उद्यमिता योजना शुरू की है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को 3 लाख रुपए तक का ऋण बैंक के माध्यम से प्रदान किया जाता है। READ ALSO :IOC के प्रेसिडेंट थॉमस बाख ने नीता अंबानी की तारीफों के बांधे पुल, कहा रिलायंस फाउंडेशन ओलंपिक मूल्यों के अनुरूप काम कर रहा है उपायुक्त मोनिका गुप्ता आईएएस ने बताया कि इस योजना का लाभ उन्हीं महिलाओं को दिया जाएगा जिनकी पारिवारिक आय 5 लाख या फिर इससे कम हो। यह योजना महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बेहद कारगर सिद्ध होगी तथा उनके जीवन स्तर में भी सुधार आएगा। उन्होंने बताया कि योजना के माध्यम से महिलाओं को 3 लाख तक का ऋण बैंक के माध्यम से प्रदान किया जाएगा जिसमें 7 प्रतिशत ब्याज महिला विकास निगम द्वारा वहन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस ऋण के माध्यम से प्रदेश की महिलाएं स्वरोजगार स्थापित करके दूसरे नागरिकों को भी रोजगार प्रदान कर सकेगी। योजना के आवेदन के लिए महिला के पास हरियाणा राज्य का स्थाई निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो व आय प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। READ MORE :Govt. Scheme : आमजन की हुई मौज, इन परिवारों को सरकार दे रही 1 लाख रूपये