{"vars":{"id": "112803:4780"}}

Sarkari Yojana : महिलाओं को बिना ब्याज लोन दे रही राज्य सरकार, जानें कितने लाख रूपये होगा अमाउंट

 
Government Scheme : अगर आप भी किसी बैंक से लोग लेने की सोच रहे हैं तो जरा ठहरिये, क्योंकि राज्य सरकार महिलाओं को बिना ब्याज के लोग मेहैया करा रही है। सरकार की इस पहल का मकसद देश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। आइए खबर में जानते हैं किस राज्य ने उठाया बड़ा कदम। Dainik Haryana News,Government Scheme For Woman(नई दिल्ली): पूरे देश में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य और केंद्र सरकार तरह तरह की योजनाएं लेकर आती रहती है। ऐसी ही राज्य सरकार की एक योजना सामने आ रही है जिसमें महिलाओं को बिना ब्याज के लोन दिया जा रहा है। महिलाओं को पांच लाख रूपये का लोन बिना ब्याज के दिया जा रहा है जिससे आप किसी भी बिजनेस को शुरू कर सकती हैं, अपनी पढ़ाई को पूरा कर सकती हैं और भी बहुत से काम हैं जो आप इस लोन से कर सकती हैं। READ ALSO :MoonQuick: चांद पर विक्रम लैंडर को लगा झटका, अपने आप हिलता देख इसरो भी रह गया हैरान दरअसल, जिस योजना की हम बात कर रहे हैं वह 'लखपति दीदी योजना'( Lakhpati Didi Scheme) है जो उत्तराखंड सरकार द्वारा चलाई गई है। इस योजना के तहत प्रदेश की 1.25 लाख महिलाएं ऐसी हैं जिनको इसका लाभ मिलेगा और लखपति बनने का सपना पूरा होगा।

सरकार ने रखा 2025 तक का लक्ष्य:

पुष्कर सिंह धामी की और से साल 2025 तक 1.25 लाख महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा है। योजना का लाभ लेने के लिए कुछ शर्तें हैं जैसे लाभ लेने के लिए महिला उत्तराखंड की निवासी होनी चाहिए। महिला स्वंय सहायता समूह से जुड़ी होनी चाहिए। सरकार ने योजना को साल 2022 में शुरू किया है। सरकार की इस योजना से महिलाओं के विकास को गति मिलेगी।

योजना का लाभ लेने के लिए इन कागजात को कराएं जमा :

योजना का लाभ लेने के लिए निवास प्रमाण पत्र, इनकम सर्टिफिकेट, पासपोर्ट साइज फोटो, राशन कार्ड, आधार कार्ड, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर आदि कागजात की जरूत होगी। READ MORE :Sri Lanka vs Afghanistan:अफगानिस्तान मैच हारा लेकिन दिल जीत लिया

किन महिलाओं को मिलेगा लाभ?

इस योजना के तहत उन महिलाओं का चयन किया जाएगा जो स्वंय समूह से जुड़ी होंगी और जिनके परिवार की सालान इनकम कम होती है।