{"vars":{"id": "112803:4780"}}

Sikkim News : बाढ़ के 14 दिन बाद भी सिक्किम में 76 लोग लापता, 40 की मौत

 
Sikkim Latest News : जैसा की आप जानते हैं भारत के सिक्किम राज्य में काफी कम आबादी है जो 6.10 लाख है। कुछ दिन पहले आई अचानक बाढ़ की वजह से आर्मी के जवान एक दम से पानी में बह गए थे। हाल ही में सूचना मिली है कि 14 दिन बाद 40 लोगों की मौत हो चुकी है और 76 लोग अभी तक लापता हैं। आइए जानते हैं बाकि की जानकारी। Dainik Haryana News,Sikkim Today News(ब्यूरो): अचानक आई बाढ़ में बह गए लोगों के शव मिले हैं जिनमें से 26 शव मिले हैं और सबसे ज्यादा पेंक्योग जिले में मिले हैं। इनमें से 11 सेना के जवान हैं और 15 आम नागरिक हैं। 4 अक्टूबर को ग्लेशियर के टूटने से अचानक तबाही आई और सब कुछ बहाकर ले गई, 40 लोगों की मौत हो चुकी है और 76 अभी भी लापता हैं। बादल फटने की वजह से आई तबाही में 88 हजार लोगों को नुकसान हुआ है और वो प्रभावित हुए हैं। READ ALSO :Israel and Hamas News : अस्पताल पर हमले में 500 लोगों की मौत, जानें पूरी डिटेल 76 लोग लापता हैं जिसमें, 28 पेंक्योग, 23 गंगटोक, 20 मंगन और 5 नामची से पाए गए हैं। इसके अलावा जिन लोगों की मौत हुई है उसमें 8 शव गंगटोक से, 4 शव मंगन और दो नामची से पाए गए हैं।अभी भी राज्य में 20 राहत शिवर चल रहे हैं जिसमें से 2080 लोग शरण लिए हुए हैं। राज्य में अचानक से 17 हजार फीट की ऊंचाई से पानी नीचे आता है और सड़कों को भी बहाकर ले जाता है। बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बना है जिसकी वजह से बारिश काफी ज्यादा देखने को मिली है।इतनी बड़ी आपदा की यही वजह बताई जा रही है। कम्यूनिकेशन लाइंस( communication lines) टूट चुकी हैं। रिपोर्ट का कहना है कि 4 अक्टूबर की रात को पहले झील की दीवारों टूटी, ऊपर वाला पानी तेजी से बहता हुआ तीस्ता नदी में आया, इस तबाही में चुंगथाग NHPC डैम भी बह गए हैं। जेमा में एक ब्रिज, मिन्शीथांग में दो ब्रिज और रिचू में एक ब्रिज बह गया है। इसकी वजह से मंगन, गंगटोक, पेंक्योंग में भारी तबाही मचा दी है जहां पर अभी तक 40 लोगों की मौत हो चुकी है और 76 अभी भी लापता हैं। READ MORE :Vastu Tips : घर की इसी दिशा में क्यों रखा जाता है मछलियों का जोड़ा